{"_id":"5ee66ecd8ebc3e42bc5b2d09","slug":"other-fatehpur-news-knp565562921","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरीब बेटी के निकाह में मदद करेगा कन्या फाउंडेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरीब बेटी के निकाह में मदद करेगा कन्या फाउंडेशन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। आर्थिक तंगी की वजह से जैसे तैसे छोटे भाई बहन के साथ जिंदगी गुजारने वाली वसीला के निकाह में मदद करने का कन्या फाउंडेशन ने फैसला लिया है । 20 जून को जब कृष्ण बिहारी नगर के गुलबहार उर्फ भोले के दरवाजे बारात आएगी तो बारातियों के स्वागत सत्कार को फाउंडेशन के लोग भी मौजूद रहेंगे।
दरअसल कृष्ण बिहारी वार्ड के कबाड़ी मार्केट निवासी भोले मजदूरी करके किसी तरह से परिवार का पेट पाल रहे हैं । बेटी और बहू की मौत के बाद अनाथ हुए नाती और दो नातिन की जिम्मेदारी उठाने वाले भोले कि यह कूबत नहीं कि वह अकेले बड़ी नातिन का ब्याह कर सकें। ऐसे में उनकी मदद के लिए कन्या फाउंडेशन ने आकर
वसीला के परिवार की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है। रविवार को कन्या फाउंडेशन के मोहम्मद आसिफ, संदीप पटेल, एहसान, मोहम्मद असलम भोले की चौखट पहुंचे। फाउंडेशन के सदस्यों ने परिवार को उपहार भेंट करने की पेशकश की। साथ ही यह भी कहा कि हर संभव जरूरत पर फाउंडेशन साथ खड़ी होगी। फाउंडेशन के
विज्ञापन
मोहम्मद आसिफ ने बताया कि वसीला के परिवार की स्थिति काफी कमजोर है । वसीला से छोटा भाई तौसीफ 8 साल का है, जबकि बहन रोशनी 12 साल की है। भोले की उम्र ज्यादा हो जाने से वह बहुत मेहनत करने की स्थिति में नहीं हैं। फाउंडेशन की तरफ से इस बेटी को गृह उपयोगी जरूरी सामान उपहार स्वरूप दिया जाएगा । फाउंडेशन ऐसी बेटियों की खोज करके मदद करने का संकल्प लेकर निकली है।