फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   other

40 लाख की अफीम के साथ तीन गिरफ्तार

Sun, 17 May 2020 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
other
हसवा (फतेहपुर)। थरियांव थाना क्षेत्र में हाईवे पर ट्रक में 31 किलो अफीम पकड़ी गई। तीन तस्कर गिरफ्तार किए गए हैं। ट्रक झारखंड से पंजाब जा रहा था। अफीम की कीमत करीब 40 लाख रुपये बताई जा रही है। जिले में करीब बीस दिन पहले भी 60 किलो अफीम पकड़ी गई थी।
विज्ञापन

नारकोटिक्स विभाग लखनऊ के निरीक्षक पंकज कुमार व हसवा चौकी इंचार्ज प्रशांत कटियार ने पीएनसी आफिस के पास ट्रक को पकड़ा। ट्रक झारखंड से पंजाब जा रहा था। ट्रक चालक हर्षदीप सिंह व खलासी प्रितपाल सिंह कैथल (दोनों हरियाणा) व पंजाब पटियाला के शोमीदास को गिरफ्तार किया गया है। टीम के प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि हाईवे पर तस्कर पकड़े गए हैं। सभी को थरियांव थाना लाया गया। नारकोटिक्स की टीम में सर्विलांस प्रभारी मनीष कुमार, कांसटेबल नितिन श्रीवास्तव, ड्राइवर अजीत सिंह भी रहे। बीस दिन पहले भी नारकोटिक्स दिल्ली की टीम ने एक तस्कर को पकड़ कर जेल भेजा था। वह पंजाब का रहने वाला था उसके पास से डीसीएम ट्रक में 60 किलो अफीम पकड़ी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed