{"_id":"5ebd90498ebc3e902576a045","slug":"other-fatehpur-news-knp5600339187","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनर किलिंग-बेटी की हत्या में मां बाप को जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनर किलिंग-बेटी की हत्या में मां बाप को जेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। हुसैनगंज थाना क्षेत्र में नहर में मिले युवती के शव के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। सम्मान की खातिर युवती की हत्या कर शव नहर में फेंक दिया गया था। पुलिस की छानबीन में पता चला कि हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके मां-बाप ने की थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई है। पुलिस ने आरोपी मां-बाप को गुरुवार को जेल भेज दिया। युवती के भाई व छोटी बहन की तलाश की जा रही है।
हुसैनगंज के दीवान का पुरवा निवासी रमेश रैदास की बेटी पूनम (19) का बोरे में भरा शव 11 मई को नहर में बरामद हुआ था। थानेदार निशिकांत राय ने बताया कि पूनम का एक युवक से प्रेम संबंध था। उससे मोबाइल पर बातचीत करती थी। घटना के दिन पूनम बुआ के घर वापस आई थी। घर में रात को प्रेम प्रसंग का विरोध करने पर विवाद हुआ था। तभी उसकी हत्या कर दी गई।
उधर, घटना वाले दिन ऑनर किलिंग की आशंका पर पुलिस ने पिता रमेश और मां शिवकली को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की थी। पुलिस की पूछताछ में रमेश ने आठ मई की रात बेटी के जहर खा लेने की जानकारी देकर गुमराह करने की कोशिश की थी। बकौल रमेश नौ मई को तड़के पत्नी शिवकली, बेटे अखिलेश के साथ शव को
विज्ञापन
गांव से डेढ़ किलोमीटर दूर साइकिल पर लादकर गौरा नहर में फेंक आए थे। शव बहकर दूसरे दिन बेला गांव किनारे नहर के पास मिला। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर दंपति को जेल भेजा है। हत्याकांड में भाई अखिलेश को भी नामजद किया है। पुलिस का मानना है कि भाई के पकड़े जाने के बाद और भी बात सामने आएगी। घर से पूनम की छोटी बहन गायब है। मोबाइल काल डिटेल के सीडीआर से प्रेमी के बारे में पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने घटना में अन्य लोगों के भी शामिल होने का अंदेशा जताया है।
फतेहपुर। परिवार ने पूनम की हत्या के बाद शव को ठिकाने लगा दिया था। कई अनसुलझे सवालों से पुलिस का शक परिवार पर गया। परिजनों ने युवती की मौत के बाद पुलिस को क्यों सूचना नहीं दी। वह साइकिल पर शव लादकर कैसे डेढ़ किमी तक लेकर जा सकते हैं। पूनम का मोबाइल कहां गायब हुआ, अचानक छोटी बहन कहां चली गई। घटना के बाद गांव से परिवार के मिलने जुलने वाले लोग भी गायब हैं। पुलिस का कहना है कि ग्रामीणों से भी पूछताछ की जा रही है। मृतका के भाई-बहन की तलाश की जा रही है।