{"_id":"5eadbe478ebc3e903a577f6e","slug":"other-fatehpur-news-knp5581800137","type":"story","status":"publish","title_hn":"भले ही ग्रीन जोन, पूर्ववत रहेगा लॉकडाउन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भले ही ग्रीन जोन, पूर्ववत रहेगा लॉकडाउन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। ग्रीन जिला होने के बाद भी जिला प्रशासन किसी तरह की ढील देने के मूड में नहीं है। डीएम संजीव सिंह ने शनिवार देर शाम तक हुई बैठक के बाद यह निर्णय लिया है। उनका कहना है कि भले ही ग्रीन जोन है लेकिन लॉकडाउन पूर्ववत रहेगा।
जिलाधिकारी संजीव सिंह ने बताया कि जनपद की सीमा से सटे आसपास के जिले रेड और आरेंज जोन में हैं इसलिए इस दशा में किसी नई प्रकार की गतिविधि को छूट नहीं देने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि जिले भर में पूर्व की भांति ही अग्रिम आदेशों तक लॉकडाउन जारी रहेगा। किसी प्रकार की नई दुकानें नहीं खोली
जाएंगी। अभी भी आवश्यक सामग्री की दुकानें जिस समय सारिणी के अनुसार खोली और बंद की जा रही हैं, आगे भी यही क्रम जारी रहेगा। उन्होंने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि लोग अपने घरों से बाहर न निकलें और सभी को मॉस्क लगाना अनिवार्य है। ग्रीन जिले के कारण किसी को भी किसी भी प्रकार की अतिरिक्त छूट नहीं दी जा रही है। लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी।