{"_id":"5e9b47e78ebc3e76d452848d","slug":"other-fatehpur-news-knp5559040122","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीड़ को हटाने पर पिता-पुत्र पर हमला, पथराव --","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीड़ को हटाने पर पिता-पुत्र पर हमला, पथराव --
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। लॉकडाउन के बाद भी भीड़ जुटाकर वीडियो बनाने से मना करने दबंगों ने पिता-पुत्र पर हमला कर दिया। दहशत फैलाने के लिए पथराव भी किया। मामला दो वर्ग का होने से तनाव की स्थिति है। पीड़ित पक्ष से तहरीर लेकर पुलिस छानबीन में जुटी है।
शहर के रानी कालोनी निवासी राकेश चंद्र तिवारी ट्रक मालिक हैं। दोपहर को वह घर से बाइक निकाल रहे थे। दरवाजे पर कुछ लड़के टिक टॉक वीडियो बना रहे थे। टोकने पर उनके बीच नोकझोंक होने लगी। आरोप है कि लड़कों ने दरवाजे पर थूका और देख लेने की धमकी देकर चले गए। थोड़ी देर बाद पठान मोहल्ले से करीब पचास साठ लोगों की भीड़ पहुंच गई। राकेश और बेटे मयंक की पिटाई की। दोनों जान बचाकर घर के अंदर भागे। तभी पथराव चालू हो गया। छत से एक शख्स ने भीड़ का वीडियो बनाया। 112 नंबर की सूचना पर चौकी इंचार्ज महेंद्र वर्मा पहुंचे। मयंक ने बताया कि वह कई लोगों को पहचानता है। कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर के मुताबिक कार्रवाई की जा रही है।