{"_id":"5e9b472c8ebc3e72b85c3588","slug":"other-fatehpur-news-knp555903872","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन के बीच खुलेगी छह मौरंग खदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन के बीच खुलेगी छह मौरंग खदान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। लॉकडाउन के बीच छह मौरंग खदानें बीस अप्रैल से खोली जाएंगी। पट्टेधारकों को लॉकडाउन की शर्तों का नोटिस विभाग ने भेजा है। सभी एहतियात के बाद ही खदान में खनन चालू होगा।
जिले में अढ़ावल दस, रानीपुर दो, रानीपुर थ्री, गढ़ीवा मझिगवां, रामनगर कौंहन, ओती मौरंग खंड 20 अप्रैल को खोले जाएंगे। लॉकडाउन में खनन कार्य में लगने वाले मजदूरों के खान का स्टॉक, लोगों और मशीनों के सैनिटाइजेशन, सामाजिक दूरी बनाए रखकर काम करने का तरीके, कर्मिकों की तैनाती, सुरक्षा उपकरण के इंतजाम पूरे करने के आदेश दिए गए हैं। सब कुछ दुरुस्त करने के बाद ही खनन की अनुमति मिलेगी। मानसून सत्र भी करीब आ चुका है। दो माह बाद मानसून सत्र में खदानें बंद हो जाती हैं। इन दिनों खनन के बाद भी लॉकडाउन में सीमाएं सील रहेगी। विभाग ने मौरंग भंडारण के लिए भी आवेदन मांगे हैं। खनन अधिकारी मिथिलेश पांडेय ने बताया कि पट्टाधारकों को नोटिस दिया गया है। अप्रैल माह की किस्त में भी छूट रहेगी।