{"_id":"5e9b46778ebc3e76aa59cc5e","slug":"other-fatehpur-news-knp555903215","type":"story","status":"publish","title_hn":"चूल्हे की चिंगारी से लगी आग, दुकान का माल बर्बाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चूल्हे की चिंगारी से लगी आग, दुकान का माल बर्बाद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाह (फतेहपुर)। गाजीपुर थानाक्षेत्र के सुल्तानपुर गांव में शनिवार शाम चूल्हे की चिंगारी से घर में आग लग गई। अग्निकांड में करीब दो लाख का सामान जलकर बर्बाद हो गया। घटना से पीड़ित परिवार का हाल बेेहाल हो गया।
सुल्तानपुर निवासी रज्जब अली के बेटे हसमत अली की दशवामील चौराहे पर मोबाइल शॉप है। लॉकडाउन की वजह दुकान बंद थी। चोरी होने के डर से सारा सामान घर लेकर आ गया था। वह शाम को खेत गया था। घर में चूल्हे पर कुछ पकाया जा रहा था। चूल्हे की चिंगारी से छप्पर में आग लग गई। परिवार के लोग घर के बाहर आ गए। चीख पुकार पर आसपास के लोग पहुंचे। ग्रामीणों ने पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश चालू की। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हसमत ने बताया कि 20 एंड्रॉयड मोबाइल, 30 कीपैड मोबाइल, प्रिंटर, लैपटॉप, कंप्यूटर, इन्वर्टर, फ्रिज, ड्रेसिंग, मोबाइल रिपेयरिंग, वायरिंग का समान जलकर राख हो गया। हसमत अली मोबाइल रिपेयरिंग से परिवार का भरण पोषण करते हैं।
आग में गेहूं की चार बीघा फसल जली
हुसैनगंज। उमरपुर, मकनपुर गांव के किसानों की चार बीघा गेहूं की फसल शनिवार दोपहर आग लगने से जल गई। उमरपुर के आशीष तिवारी के खेत में खड़ी फसल में आग लगी। आग पड़ोसी गांव मकनपुर के मुनई पाल के खेत में पहुंच गई। ग्रामीणों ने उपकेंद्र में फोन कर बिजली आपूर्ति चालू करने की गुहार लगाई। सप्लाई चालू होने पर नलकूप चलाकर आग बुझाई। आग को बढ़ने से रोका जा सका। घटना में आशीष और मुनई पाल के चार बीघा फसल जल गई है। संवाद