फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   other

जिले में कोटा से आए सैकड़ों छात्र-छात्राएं

Sat, 18 Apr 2020 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
other
फतेहपुर। गैर प्रांत में रहकर सुनहरे भविष्य के तानेबाने बुनने चाले छात्र और छात्राओं की घर वापसी का प्रयास शनिवार को हुआ। चौडगरा में पुलिस ने इनकी बस को रोककर नाश्ता कराया।
विज्ञापन

कोटा में रहकर पढ़ाई कर रहे जिले के करीब ढाई सौ छात्र छह बसों से चौडगरा पहुंचे। जहानाबाद में सभी को स्वल्पाहार कराया गया। चौडगरा कस्बे में कोटा से लौटे छात्रों को खाने और पीने का सामान दिया। थानेदार विनोद कुमार ने बताया कि ढाई सौ छात्र को आगे के लिए भेजा गया है। उध्.ार, एआरएम माखनलाल केशरवानी ने बताया कि जिले से एक भी बस को नहीं भेजा गया है। झांसी और बनारस डिपो की बसों से इन मुसाफिरों को मंजिल तक
विज्ञापन

पहुंचाने का इंतजाम किया गया है। छात्रों को घर जाने से पहले शेल्टर होम में रहना होगा। यहां पर इन्हें 14 दिन बिताने होंगे। इस दौरान सैंपल भी भेजे जाएंगे। रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद घर जाने को मिलेगा। जिला महामारी विज्ञानी डॉ. अब्दुल्ला ने बताया कि अभी तक कोटा से छात्राओं के लौटने की कोई सूची नहीं आई है। पुलिस के जरिए जरूर पता चला है। इस पर नजर रखी जा रही है। एहतियात के तौर पर हमें 14 दिन का क्वारंटीन काटने को मजबूर करना विवशता होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed