फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   other

अचानक बारिश और ओलावृष्टि ने गेहूं को पहुंचाया नुकसान

Sat, 18 Apr 2020 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
other
बारिश और ओलावृष्टि ने गेहूं को पहुंचाया नुकसान
विज्ञापन

फोटो-15- बिजली गिरने से क्षतिग्रस्त जागेश्वर धाम का मंदिर
23- क्षतिग्रस्त अरघा की फर्श
बिजली गिरने से जागेश्वर धाम मंदिर का गुंबद दरका
शिवलिंग के अरघा का फर्श भी हुआ क्षतिग्रस्त
संवाद न्यूज एजेंसी
असोथर (फतेहपुर)। लॉकडाउन के बीच मौसम के बदले तेवरों ने किसानों को एक बार फिर चिंता में डाल दिया। शनिवार की सुबह बारिश के साथ कई क्षेत्रों में ओले भी गिरे। असोथर के जागेश्वर धाम मंदिर में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने से मंदिर का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हल्की बारिश और ओलों से गेहूं की खड़ी फसल में तो अपेक्षाकृत कम नुकसान हुआ लेकिन जो फसल कटकर खेत में ही पड़ी रह गई थीे, उसमें ज्यादा नुकसान हो गया।
जागेश्वर धाम मंदिर करीब ढाई सौ साल पुराना है। गोधरामऊ गांव के शिवपूजन चौरसिया ने दशक पहले मंदिर का जीर्णोद्धार कराया था। पुजारी रामेश्वर गोस्वामी ने बताया कि वह मंदिर के ही एक हिस्से में आराम कर रहे थे। सुबह करीब साढ़े पांच बजे बूंदाबांदी शुरू हुई। अचानक गरज-चमक के साथ तेज आवाज से सभी लोग सहम गए। बारिश रुकने के बाद जब देखा तो मंदिर में शिवलिंग के अरघे का फर्श व शीशा टूटा पड़ा था। मंदिर के गुंबद के पास पांच से छह फीट तक दरार आ गई है। मंदिर में तेरस की शिवरात्रि पर हर साल बड़ा मेला लगता है। यह मेला होली के दिन खत्म होता है। मंदिर जिला मुख्यालय से लगभग 20 किलोमीटर दूर असोथर गाजीपुर मार्ग पर झब्बापुर गांव के पास स्थित है।
विज्ञापन

कटी फसल को सुरक्षित जगह रखने की सलाह
सुबह-सुबह बदले मौसम की वजह से कई स्थानों पर बिजली पर कड़की। विजयीपुर क्षेत्र में ज्यादा मात्रा में ओले गिरे। कृषि विज्ञान केंद्र थरियांव के मौसम विशेषज्ञ सचिन कुमार शुक्ला ने बताया कि आगामी दो तीन दिनों में गरज चमक, ओले और आंधी-तूफान के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की आशंका है। उन्होंने किसानों को कटी हुई फसल को सुरक्षित जगह पर रखने अथवा ढक कर रखने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दहेज हत्या में पति गिरफ्तार
फतेहपुर। थरियांव थाना क्षेत्र के रमवां गांव के जितेंद्र सिंह को दहेज हत्या के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एसआई प्रशांत कटियार ने बताया कि आरोपी की पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। आरोपी पति घटना के बाद फरार था। उसके खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी को जेल भेजा गया है।
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed