फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   other

एडेड, राजकीय स्कूल में ऑनलाइन पढ़ाई शुरू

Fri, 17 Apr 2020 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
other
फतेहपुर। सरकारी और सहायतित माध्यमिक स्कूलों में ऑनलाइन पढ़ाई शुरू हो गई। शुक्रवार को शिक्षण संस्थानों के 7600 छात्र-छात्राएं ऑनलाइन ग्रुपों से जुड़ गए हैं।
विज्ञापन

जिले में 12 राजकीय इंटर कालेज और 72 एडेड इंटर कालेज हैं। इनके अलावा 34 उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं। लॉकडाउन के कारण सभी स्कूल बंद हैं। सभी स्कूलों में शासन ने ऑनलाइन पढ़ाई शुरू कराने के निर्देश दिए हैं। ऑनलाइन पढ़ाई 71 एडेड, 11 राजकीय इंटर कालेज और एक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शुरू कर दी गई है। इन सभी स्कूलों को 76 सौ छात्र-छात्राओं को ग्रुप से जोड़कर व्हाटसएप के माध्यमिक पढ़ाई हो रही है। हालांकि अभी तक पर्याप्त मात्रा में विशेषज्ञ शिक्षक उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में कुछ ही विषयों की पढ़ाई चालू हो पाई है। डीआईओएस महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सभी राजकीय और एडेड स्कूलों के शिक्षकों को स्कूलों में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। दो चार दिन में जिले के शत प्रतिशत बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाई की सुविधा से जोड़ने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed