{"_id":"5e7645458ebc3e72b32cef1f","slug":"other-fatehpur-news-knp551738259","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनन वाहनों से वसूली में एसडीएम बिंदकी पर बैठी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खनन वाहनों से वसूली में एसडीएम बिंदकी पर बैठी जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। खनन में ओवरलोडिंग वाहनों से अवैध वसूली करने की शिकायत पर एसडीएम बिंदकी प्रह्लाद सिंह पर जिलाधिकारी संजीव सिंह ने जांच बैठा दी है। एसडीएम पर आरोप लगाए हैं कि वह मौरंग की ट्रकों से अवैध वसूली करते हैं और जिन वाहनों से उन्हें पैसा मिलता है, उन्हें छोड़ दिया जाता है और शेष पर कार्रवाई करते हैं।
एसडीएम पर इस स्तर के संवेदनशील आरोप लगने को जिलाधिकारी ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने पूरे प्रकरण की गहनता से जांच के लिए अपर जिलाधिकारी पप्पू गुप्ता को जांच अधिकारी नामित किया है। एडीएम पप्पू गुप्ता ने बताया कि एसडीएम बिंदकी प्रह्लाद सिंह पर शिकायतकर्ता ने खनन की गाडिय़ों से अवैध वसूली करने और कई ट्रांसपोटरों के उनके घर आने-जाने की गंभीर शिकायत की है। उन्होंने बताया कि एसडीएम को नोटिस दे दी गई है।
नोटिस के जरिए उन्हें शिकायत के संबंध में अपना पक्ष रखने को कहा गया है। एडीएम ने बताया कि नोटिस का जवाब मिलते ही जांच प्रक्रिया शुरू की जाएगी। वहीं इस मामले में एसडीएम बिंदकी प्रह्लाद सिंह का कहना है कि उन्हें किसी प्रकार की शिकायत की जानकारी नहीं है और न ही उन्हें अभी कोई नोटिस प्राप्त हुई है। इस तरह के आरोप अनर्गल हैं।