{"_id":"5e6fd5e08ebc3ea4ec5a4477","slug":"other-fatehpur-news-knp550759396","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूर्नामेंट में मेजबान ने शेखपुर टीम को दी शिकस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूर्नामेंट में मेजबान ने शेखपुर टीम को दी शिकस्त
विज्ञापन
द्घवजयीपुर। क्षेत्र के एकौरा गांव में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में मेजबानी कर रही एकौरा की टीम ने शेखपुर को 35 रनों से हरा दिया।
मेजबान टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। ओपनिंग करने आये अंकित ने चार छक्के व एक चौके की मदद से 32 रन और पुत्तू पांच रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद गोलू सिंह और सुमित सिंह बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। रॉबिन सिंह छह चौके व दो छक्के की मदद से नाबाद 46 रन बनाकर आउट हुये। अनुज पांच और मयंक सिंह ने एक छक्के की मदद से नाबाद आठ रन बनाए। कुल मिलाकर 121 रनों का लक्ष्य दिया। गेंदबाज अनिल ने दो, निजामिल ने एक, अनुज ने एक, रामचंद्र ने दो विकेट हासिल किया। इसके बाद शेखपुर के ओपनर निजमीन शून्य रन पर बोल्ड हो गए। दूसरे ओपनर अनिल ने 12 रन, अहमद ने 10 रन, अहमद
रजा ने 25 रन, राशिद ने 13, अनुज ने चार रन बनाया। वहीं चंदबाबू और रामचंद्र शून्य पर आउट हो गए। शेखपुर की पूरी टीम 86 रन पर आल आउट हो गई। अनुज और सुमित ने तीन-तीन, अनुज यादव ने एक, अंकित ने एक विकेट प्राप्त किया। 46 रन और एक विकेट प्राप्त करने वाले रॉबिन सिंह को मैन आफ द मैच दिया गया। इस मौके पर मोहन सिंह, अजय सिंह, बरदानी सिंह, संदीप पाल, संजय कुमार, शीतल प्रसाद, बलराम सिंह, अनुराग सिंह, बड़कू सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
==================