{"_id":"5e6e7bed8ebc3ea4c5135062","slug":"other-fatehpur-news-knp5505506128","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग-अलग जगहों में प्रेमी युगल ने फांसी लगाई युवती की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलग-अलग जगहों में प्रेमी युगल ने फांसी लगाई युवती की मौत
विज्ञापन
खागा (फतेहपुर)। शादी कहीं और तय हो जाने से प्रेम प्रसंग को परवान न चढ़ते देखकर युवती ने शनिवार की रात घर में फांसी लगी ली। उसकी मौत की खबर मिलने के बाद रविवार की सुबह पड़ोसी युवक ने भी जंगल में फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की। ऐन वक्त पहुंचे परिजनों ने युवक को बचा लिया और प्रयागराज लेकर चले गए। लड़की के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का बताया है। दोनों सजातीय हैं। हालांकि दोनों के परिजन इस बात से इनकार कर रहे हैं।
मामला खागा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। पुलिस के मुताबिक गांव निवासी व्यक्ति ने कुछ दिनों पहले उन्नीस वर्षीय बेटी का रिश्ता तय किया था। छह मई को शादी तय थी। शनिवार की रात परिजनों के साथ खाने के बाद युवती कमरे में चली गई। देर रात किसी काम से मां उसके कमरे में पहुंची। पंखे के कुंडे पर दुपट्टे के फंदे से बेटी को लटकते देखकर महिला ने शोर मचाया। परिजन युवती को फंदे से उतार कर अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं।
उधर, रविवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे युवती के पड़ोस में रह रहे बीस वर्षीय युवक को घटना की जानकारी मिली। परिजनों को बिना बताए वह घर से जंगल की ओर निकला। काफी देर बाद चचेरे भाई को फोन कर बोला कि ‘अब उसकी जरूरत नहीं है, वह भी आत्महत्या करने जा रहा है’। चचेरे भाई ने जानकारी परिजनों को दी। आनन-फानन परिजन जंगल पहुंचे। उसे फंदे से उतार कर खागा के नर्सिंग होम लेकर पहुंचे। यहां से रेफर
विज्ञापन
करने पर परिजन उसे प्रयागराज लेकर गए। सीओ अंशुमान मिश्रा ने बताया कि युवक-युवती के बीच करीब दो साल से प्रेम प्रसंग था। शादी तय होने के बाद दोनों परेशान थे। दोनों ने घरवालों को प्रेम प्रसंग के बारे में नहीं बताया था। लड़के को परिजन इलाज के लिए प्रयागराज लेकर गए है। युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रथम दृष्टयता सामने आया है कि मामला प्रेम प्रसंग का है। लड़की की शादी होनी थी। तभी ऐसा कदम उठाया है। मामले की जांच की जा रही है।