{"_id":"5e6d2c848ebc3ea76815b887","slug":"other-fatehpur-news-knp550366373","type":"story","status":"publish","title_hn":"तांगा से भिड़ा बाइक सवार शिक्षक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तांगा से भिड़ा बाइक सवार शिक्षक, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। जाफरगंज थानाक्षेत्र के मांझेपुर गांव के पास शनिवार को बाइक सवार शिक्षक तांगा से भिड़कर घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजन घायल को हैलट कानपुर ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में मौत हो गई। परिजन शव समेत लौट आए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
चांदपुर निवासी राजेंद्र पाल का बेटा रजत पाल (28) हथगाम ब्लाक के सिठौरा न्याय पंचायत में शिक्षक था। शनिवार को स्कूल पहुंचा लेकिन कोरोना के कारण स्कूल कालेज बंद होने की जानकारी पर वह बाइक से घर लौट रहा था। हेलमेट लगाए शिक्षक जैसे ही मांझेपुर के समीप पहुंचा तो सामने से आ रहे तांगा से बाइक की टक्कर हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को सीएचसी बिंदकी ले आई। हैलट कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया। परिजन कानपुर ले जा रहे थे लेकिन जान नहीं बची।
हथगाम प्रतिनिधि के अनुसार शिक्षक की मौत से शिक्षकों में शोक की लहर फैल गई है। शिक्षकों ने शोक सभा कर श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि देने वालों में नरेंद्र सिंह, रमेश प्रसाद गुप्त, अजय गुप्त, राकेश वर्मा, वीरेंद्र कुमार वर्मा, सुरेंद्र प्रताप सिंह, रूपेश कुमार, धर्मेंद्र कुमार, संदीप कुमार, सुभाष तिवारी, गंगासागर, दिनेश सिंह, संतोष पांडेय शामिल रहे।