{"_id":"5e6bdde48ebc3ea4d347f0ad","slug":"other-fatehpur-news-knp5501688159","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोधीगंज सब्जी मंडी खुली तो सब्जी कर लेंगे जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोधीगंज सब्जी मंडी खुली तो सब्जी कर लेंगे जब्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। लोधीगंज के बेरुईहार की अवैध सब्जी मंडी को बंद कराने के लिए प्रशासन ने शुक्रवार को मुनादी कराई है। कहा गया कि शनिवार से यहां व्यापार करने वाले आढ़तियों की दुकानों से सब्जी जब्त कर ली जाएगी।
मंडी सचिव अनिल कुमार यादव का कहना है कि सुबह पांच बजे मंडी का निरीक्षण किया जाएगा। बता दें कि तपस्वी नगर की नवीन मंडी समिति से अलग होकर दिसंबर माह में करीब 60 सब्जी आढ़तियों ने लोधीगंज के बेरुईहार में व्यापार शुरू कर दिया था। नवीन मंडी में बचे हुए आढ़तियों ने अवैध सब्जी मंडी को बंद कराने का विरोध किया। तब मंडी सचिव अनिल कुमार यादव ने 55 सब्जी विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित किए और नवीन मंडी से व्यापार करने की चेतावनी दी। इसके बावजूद भी आढ़ती लोधीगंज की सब्जी मंडी में ही अपना व्यापार कर रहे हैं। नवीन मंडी का आढ़ती संघ इसका विरोध कर रहा है। शुक्रवार को मंडी सचिव अनिल कुमार यादव व नायब तहसीलदार डॉ. संतराज सिंह ने लोधीगंज मंडी में जाकर आढ़तियों को मुनादी कराते हुए चेतावनी दी है।