फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   other

श्रद्धालुओं से भरा लोडर पलटा, 12 घायल

Sat, 22 Feb 2020 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
other
बहुआ (फतेहपुर)। थवईश्वर मंदिर से शुक्रवार दोपहर दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरा लोडर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में बारह लोग घायल हुए। घायलों को सीएचसी व जिला अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन

मलवां थाना क्षेत्र के तारापुर असवार गांव के करीब तीस लोग एक लोडर में थवईश्वर मंदिर दर्शन करने गए थे। लौटते समय ललौली थाने के अजमतपुर गांव के पास ओवरटेक करने लगा। सामने से दूसरा वाहन आता देख चालक ने भिड़ंत बचाने को ब्रेक लगाया। ब्रेक मारते ही लोडर अनियंत्रित होकर पलट गया। चीख पुकार मच गई। हादसा देखकर आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे। ग्रामीणों ने 112 नंबर पर सूचना दी। ग्रामीणों और राहगीरों की मदद से लोडर में फंसे घायलों को बाहर निकाला गया। हादसे में घायल विवेक कुमार, वीरेंद्र, विपिन पटेल, महेश कुमार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राजू, दिलीप, सज्जन, नीरज, पंकज, विकास, मुनेश, छंगा को बिंदकी सीएचसी में भर्ती कराया गया। कुछ घायलों को नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। सभी लोग तारापुर असवार गांव के रहने वाले हैं। हादसे के बाद चालक मौके से भाग निकला। एसओ प्रदीप यादव ने बताया कि दुर्घटना में सभी लोगों की जान सुरक्षित है। सभी को अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन

बाइक सवार खंती में गिरने से घायल
बहुआ। ललौली थाना क्षेत्र के महना गांव किनारे बाइक सवार विनोद कुमार यादव(30) अनियंत्रित होकर खंती में जा गिरा। वह गंभीर घायल हो गया। यह महना गांव के किसान मनोज यादव का बेटा है। सुबह थवईश्वर मंदिर से दर्शन कर लौट रहा था। बहुआ कस्बे में तालाब के पास हादसा हुआ। जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाइक सवार के पास हेलमेट नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

संवाद
--------
फोटो संख्या एवं परिचय
23- जिला अस्पताल में घायल सोनी सिंह व घायल बेटा आर्यन सिंह
व्यापारी परिवार की कार खंदक में पलटी, छह घायल
- शादी से लौट रहे थे, झपकी के चलते हादसा होने का अंदेशा
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। कानपुर से रीवा जा रहे एक व्यापारी परिवार की कार शुक्रवार सुबह अनियंत्रित होकर खंदक में पलट गई। कार सवार छह लोग घायल हुए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हादसा खागा कोतवाली क्षेत्र के महिचा मंदिर के पास निर्माणाधीन हाईवे पर हुआ। मध्यप्रदेश रीवां के गुलाबनगर निवासी विनय सिंह ने बताया कि वह परिवार सहित कानपुर शादी समारोह में गए थे। कार में उनकी पत्नी नीतू सिंह, बड़े भाई रवींद्र बहादुर, भाभी सोनी सिंह, भतीजा आर्यन सिंह, भतीजी अदीवी सिंह रहे। कार सोनी सिंह चला रही थीं। महिचा मंदिर के पास निर्माणाधीन हाईवे के पास सोनी सिंह को झपकी आ गई। कार बहक गई। हाईवे से कार खंदक में चली गई। हादसा देखकर आसपास के लोग पहुंचे। पुलिस को सूचना दी। एंबुलेंस से सोनी, नीतू, आर्यन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाकी लोगों को मामूली चोटें आईं। विनय सिंह ने बताया कि उनका रीवा में व्यापार है। दो दिन पहले कानपुर रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में गए थे। लगातार रात को जागे थे, तभी हादसा हुआ है। महिचा मंदिर चौकी इंचार्ज कालिका सिंह ने बताया कि घायलों की हालत ठीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed