{"_id":"5e502bab8ebc3ef3875cc61b","slug":"other-fatehpur-news-knp5461252184","type":"story","status":"publish","title_hn":"हले से पता था पर्व, फिर भी सड़क पर फैली पौना गिट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हले से पता था पर्व, फिर भी सड़क पर फैली पौना गिट्टी
विज्ञापन
नहुं रखा पालिका ने ख्याल: खस्ताहाल सड़क पर लेट-लेट कर परिक्रमा करती युवती
- फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। नगरीय सुविधाओं को लेकर पालिका के अधिकारी किस कदर लापरवाह हो सकते हैं, इसका ताजा मामला महाशिवरात्रि पर सामने आया। सिद्धपीठ तांबेश्वर मंदिर में हर साल इस दिन भक्तों का रेला रहता है। इसके बावजूद करीब पीडब्ल्यूडी डाक बंगले से करीब सात सौ मीटर मंदिर तक का मार्ग दुरुस्त नहीं कराया गया। इस मार्ग पर सांसद का आवास भी है। मार्ग पर फैली गिट्टी व बजरी से श्रद्धालुओं को उसी के ऊपर लेट-लेट कर परिक्रमा पूरी करने को मजबूर होना पड़ा।
महाशिवरात्रि पर्व पर शक्तिपीठ तांबेश्वर मंदिर पर हर साल श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ता है। वैसे भी तांबेश्वर मंदिर में सुबह-शाम हर दिन करीब एक सैकड़ा भक्त पहुंचते ही हैं। महाशिवरात्रि पर्व पर दूर-दूर से भी लोग मन्नत पूरी करने के लिए आते हैं। सैकड़ों शिवभक्त लेटकर, पेट के बल रेंगते हुए मंदिर परिसर तक पहुंचते हैं। इसके बाद वह मंदिर में पहुंचकर जलाभिषेक भी करते हैं। हर साल पर्व से पहले नगर पालिका मंदिर पहुंच मार्गों की मरम्मत के साथ साफ-सफाई भी कराती रही है। इस बार नगर पालिका यह कार्य भूल गई। ऐसे में वीआईपी रोड में जगह-जगह गड्ढे जस की तस हालत में पड़े हैं। इतना ही नहीं सड़क में डिवाइडर निर्माण के लिए डंप पौना व जीरा गिट्टी बिखरी पड़ी है। सड़क पर पैदल चलने वालों के पैर व परिक्रमा करने वालों के शरीर में यह चुभन जैसी टीस देते हैं। बहरहाल इन अव्यवस्थाओं के बावजूद शिवभक्तों की आस्था पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। शिवभक्त बाजे-गाजे और जयकारे लगाते पेट के बल रेंगते हुई मंदिर पहुंचे। यहां पर जलाभिषेक कर शक्तिपीठ पर माथा टेक कर मनोवांछित फल की कामना की।
वर्जन
अवर अभियंता निर्माण अमित जायसवाल का कहना है कि वीआईपी रोड पर डिवाइडर निर्माण कार्य प्रगति पर है। इसीलिए निर्माण सामग्री बिखरी है। किसी भी निर्माण में ऐसी समस्या तो होती ही है।
विज्ञापन
सड़क के गड्ढों की पैचिंग कराई गई है, लेकिन सड़क की साफ सफाई नहीं कराई गई है। इसके पेट के बल चलकर मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को दिक्कतें हुई हैं। इसे प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए नगर पालिका के सफाई निरीक्षक को तलब किया है। पक्ष सुनकर कार्रवाई की जाएगी। प्रमोद झा, उप जिलाधिकारी फतेहपुर