फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   other

हर गांव बनेंगे समुदायिक शौचालय

Fri, 21 Feb 2020 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
other
फतेहपुर। जनपद की प्रत्येक ग्राम पंचायत में सामुदायिक शौचालय बनाए जाएंगे। इन शौचालयों का निर्माण राज्य वित्त, चौदहवें वित्त और परफार्मेंस इन्सेंटिव ग्रांट फंड (पीआईजीएफ) से कराया जाएगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी संजीव सिंह ने डीपीआरओ अजय आनंद सरोज को निर्देशित करते हुए कहा है कि हर गांव में दो लाख रुपये की लागत से पुरुष और महिला दोनों के लिए सामुदायिक शौचालय बनाए जाएंगे। इसी क्रम में अनुसूचित जाति की बहुलता वाले गांवो में स्वच्छ भारत मिशन के परफार्मेंस इंसेटिव ग्रांट फंड यानी कि पीआईजीएफ से 1.80 लाख की लागत से शौचालयों का निर्माण किया जाएगा। शेष बीस हजार की रकम ग्राम पंचायत की ओर से लगाई जाएगी। डीएम ने निर्देशित करते हुए कहा है कि सामुदायिक शौचालयों के निर्माण से उन लोगो को भी लाभ मिलेगा, जिनके घरो में अभी तक शौचालय नहीं बन पाए हैं। साथ बाहरी लोगो को भी सामुदायिक शौचालयों से सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

पेयजल योजनाओं की निगरानी करेंगे प्रधान
फतेहपुर। नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग की ओर से समुदाय आधारित पाइप पेयजल योजनाओं के संचालन एवं रखरखाव के संदर्भ में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। अध्यक्षता डीडीओ रमेश चंद्रा ने की। डीडीओ ने बताया कि पेयजल योजनाओं की निगरानी ग्राम प्रधान करेंगे। जिला परियोजना प्रबंधक संजय सिंह ने परियोजना के सफल संचालन एवं सुचारु रूप से चलने के लिए जल शुल्क का नियमित रूप से भुगतान करने के लिए ग्राम वासियों को समझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed