फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   other

तांबेश्वर चौराहे पर लगी मूर्ति रातोरात प्रशासन ने हटवाई

Fri, 21 Feb 2020 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
other
फतेहपुर। शहर के तांबेश्वर मंदिर चौराहे पर स्थापित की गई बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व जननेता कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा को लेकर शुरू विवाद ने नया रंग ले लिया। दरअसल बुधवार रात प्रशासन ने प्रतिमा को हटवा दिया। इससे एक पक्ष के लोगों ने प्रतिमा को गायब करने के आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। उधर, एसडीएम ने प्रतिमा को सुरक्षित रखवा देने का दावा किया है।
विज्ञापन

शहर के तांबेश्वर चौराहे पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा की स्थापना कुछ लोगों ने 21 जनवरी को आननफानन में कर दी थी। उसका 24 जनवरी को अनावरण होना था। इससे नाराज दूसरे पक्ष ने तांबेश्वर मंदिर चौराहे को धार्मिक स्थल के रुप में देखे जाने के लिहाज से वहां नंदी बाबा की मूर्ति स्थापित करने की मांग की। विरोध जताने की वजह से इसे लेकर दोनों पक्षों में गहमागहमी बनी हुई थी। मामले में कई बार दोनों पक्षों ने अधिकारियों के सामने तर्क रखे। प्रतिमा की स्थापना के बाद उसे लाल कपड़े से ढक दिया गया था। चौराहे पर गुरुवार सुबह प्रतिमा गायब देखकर हड़कंप मच गया। मामले में कई संगठनों के लोगों ने एसडीएम प्रमोद झा से शिकायत की। मूर्ति गायब करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। प्रतिमा को तलाश कर उसी जगह पर रखवाने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसा करने वालों ने सेनानी का अपमान किया है। नियमानुसार मूर्ति की स्थापना की जानी चाहिए। इस मौके पर बुधराज धाकड़ी, बृजेश कुमार, आसिफ, राजेश कुमार मौर्या, उदयभान सविता, सोनू, सुरेश राही, राजकुमार मौर्या, राकेश पासवान, मनोज कुमार, कालीचरण सविता, शंकर लाल सविता, पवन सिंह सविता, संजय सिंह सविता मौजूद रहे।
विज्ञापन

कोट
प्रतिमा का अनावरण नहीं हो सका था। उन्होंने प्रतिमा देखी नहीं है। चौराहे पर बिना अनुमति एक प्रतिमा रखने का मामला था। सुरक्षा के लिहाज से प्रतिमा को सुरक्षित कराया गया है। चौराहे पर विधि सम्मत जिस मूर्ति अथवा प्रतिमा के स्थापित कराए जाने की उच्चाधिकारियों की ओर आदेश मिलेगा, वही रखी जाएगी। प्रमोद झा, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed