फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   other

टैंकर से कुचलकर ट्रैवल्स कारोबारी की मौत

Sat, 15 Feb 2020 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
other
फतेहपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के भिटौरा बाईपास पर शुक्रवार सुबह टैंकर चालक ने ट्रैवल एजेंसी संचालक को कुचल दिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इससे करीब आधा घंटे यातायात बाधित रहा। हाईवे से शव हटवाने के बाद यातायात बहाल हो सका। पुलिस ने टैंकर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के छोटी बाजार निवासी उबैद उल्ला के बेटे अयूब खान (45) ट्रैवल एजेंसी संचालक थे। इनका लाला बाजार में मैरिज हाल भी था। अब उसी जगह पर मार्केट है। मार्केट के काम से वह सुबह लगभग नौ बजे घर से निकले थे। भिटौरा बाईपास चौराहा पार करते समय प्रयागराज से कानपुर की ओर जा रहे तेज रफ्तार गैस टैंकर ने बाइक में टक्कर मार दी। वह सड़क पर गिरे। पीछे से टैंकर कुचलते हुए निकल गया। दुर्घटना के बाद
विज्ञापन

मौके पर लोगों की भीड़ लग गई और वाहनों का आवागमन बंद हो गया। करीब आधा घंटे बाद पुलिस यातायात बहाल करा सकी। पुलिस को मौके पर हेलमेट पड़ा मिला। सिर में कम चोट थी, लेकिन शरीर कुचल गया था। बेटे आसिफ की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई की। बेटे ने बताया कि वह लोग पांच भाई बहन हैं। अब्बू की देखरेख में परिवार चलता था। बसपा नेता आसिफ भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। टैंकर और चालक को जल्द पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed