फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   other

रामपुर डकैती में नए गैंग का हाथ, परिवार में दहशत

Fri, 14 Feb 2020 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
other
औंग(फतेहपुर)। रामपुर गांव के डकैती कांड में पंद्रह दिन बाद भी पुलिस को सफलता हाथ नहीं लग रही है। पुलिस की जांच दो बिंदुओं पर आकर टिक गई है। घटना में किसी नए गैंग की सक्रियता है। नया गैंग सामने नहीं आता तो गैरप्रांत के बावरिया का हाथ होने की आशंका है। वहीं पीड़ित छात्रा के परिवार का हाल बेहाल है। खुलासा न होने से परिवार के लोग दहशत में हैं। छात्र की पढ़ाई लिखाई भी प्रभावित हुई है। उसकी बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी से चालू होनी है। बदमाशों के पकड़े न जाने से परिवार में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

रामपुर गांव में बदमाशों ने 29 फरवरी की रात करीब दो बजे घरों में धावा बोला था। बदमाश सुनील सिंह के घर से लाखों का माल उड़ाने के बाद कमल तिवारी के घर पहुंचे थे। घर में कमल का बेटा अमन जाग उठा था। विरोध करने पर बदमाश उसे गोली मारकर छत के रास्ते से भागा था। छत से कूदने के बाद बदमाश घायल हुआ था। ताबड़तोड़ फायरिंग कर बदमाश साथी को लेकर भागने में सफल हो गए थे। मामले में आसपास के घुमंतू डेरों की पड़ताल में पुलिस जुटी थी। घटना के बाद अराजकतत्व वाले कुछ परिवार घरों को छोड़कर फरार हो गए थे। पुलिस उन्हें रडार पर लेकर जांच कर रही थी। वह परिवार वापस लौट आए है। पुलिस ने संदिग्धों से पूछताछ की। उनका हाथ नहीं होना पाया गया। पुलिस ने इलाके और आसपास थाना क्षेत्रों के सारे शातिरों की छानबीन कर चुकी है।
विज्ञापन

उनकी घटना के समय लोकेशन नहीं मिली। कई शातिर फिलहाल जेल में बंद है। पुलिस ने कयास लगा रही है कि घटना में कोई नए गैंग का हाथ है। इन दिनों गैंग सक्रिय है। उसकी निगरानी में पुलिस जुटी है। वहीं पुलिस की एक टीम हरियाणा के पलवल इलाके को रवाना हुई है। यहां घुमंतू बदमाशों के कई डेरे हैं। पुलिस को सुराग मिल सकता है। पुलिस ने दो दिन पहले चौडगरा में पकड़े चोर से भी तीन दिन तक लंबी पूछताछ की। हालांकि पुलिस कोई सुराग नहीं लगा सका है। गोली लगने से घायल इंटर छात्र अमन तिवारी ने बताया कि उसकी पढ़ाई लिखाई पर असर पड़ा हुआ है। उसे परीक्षाओं की चिंता सता रही है। जख्म की प्रतिदिन ड्रेसिंग होती है। हाथ में चोट लगी है। लिखने में समस्या होती है। वह स्कूल भी नहीं जा पा रहा है। थानेदार एनके नागर ने बताया कि गांव में लगातार पुलसिंग हो रही है। बदमाशों का सुराग लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed