फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   other

दो सौ इक्यावन कलश सिर पर रख घूमी महिलाएं

Fri, 14 Feb 2020 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
other
फतेहपुर। श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का गुरुवार से शुभारंभ हो गया। सात दिनी धार्मिक और आध्यात्मिक आयोजन का आगाज कलश यात्रा के संग हुआ। 251 कलश सिर पर रखकर महिलाओं की मंडली क्षेत्रों में घूमी। कलश यात्रा के बाद कथा व्यास के रूप में आस्था का मंच केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने संभालकर श्रोताओं को ज्ञान की गंगौत्री में डुबकी लगवाई।
विज्ञापन

यह कलश यात्रा दोपहर 12 बजे आईटीआई मैदान से चली। पटेलनगर चौराहा, पत्थरकटा चौराहा, गणेश शंकर विद्यार्थी चौराहा, कचेहरी रोड होते हुए वापस आईटीआई मैदान पहुंची। कलश यात्रा की अगुवाई मंजू शुक्ला कर रही थीं। जिनकी टोली ने घूम-घूम कर अमृत वर्षा में शामिल होने का न्योता दिया। केंद्रीय राज्यमंत्री व महामंडलेश्वर साध्वी निरंजन ज्योति ने दोपहर ढाई से पांच बजे तक श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का मंच संभाला। कथा व्यास ने
विज्ञापन

श्रीमद्भागवत कथा के एक के बाद एक प्रसंग रखते हुए श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके मुखार से निकलते शब्द, श्रोताओं के कानों में प्रफुल्लित होते नजर आए। यही वजह रही कि आईटीआई मैदान में एकाग्रता का सामंजस्य नजर आया। इस मौके पर भाजपा नेता दिनेश बाजपेई, राम प्रकाश गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अभय प्रताप सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फतेहपुर। श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ के मुख्य अतिथि केंद्रीय उद्योग मंत्री व संसदीय कार्यमंत्री और राजस्थान से सांसद अर्जुन मेघवाल से साध्वी निरंजन ज्योति ने जिले में शुगर मिल और एक बड़ा हॉल मांगा। जिसमें सांस्कृतिक और धार्मिक, सरकारी कार्यक्रम कराए जा सकें। जिस पर उद्योग मंत्री ने डीएम संजीव सिंह ने प्रस्ताव बनाकर भेजने को कहा। इससे पहले मेघवाल ने यहां पर भारी उद्योग लगाने की भी मंशा जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed