{"_id":"5e1233028ebc3e87bf239e1d","slug":"other-fatehpur-news-knp536570780","type":"story","status":"publish","title_hn":"ोरांव हत्याकांड को लेकर अलर्ट घुमंतू डेरों की चेकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ोरांव हत्याकांड को लेकर अलर्ट घुमंतू डेरों की चेकिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। प्रयागराज के सोरांव थाना क्षेत्र के यूसुफपुर गांव में परिवार के पांच लोगों की हत्या के बाद डीआईजी के निर्देश पर जिले की पुलिस को अलर्ट किया गया। जिले में रहने वाले सारे घुमंतू लोगों का डोजियर तैयार करने के आदेश दिए गए। पुलिस शाम को तीन बजे से क्षेत्रों में डेरों में जांच पड़ताल को पहुंची। हर व्यक्ति की जांच की गई और उनका रिकार्ड सुरक्षित किया गया।
प्रयागराज रेंज डीआईजी कवींद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर एसपी प्रशांत वर्मा ने सर्किल के सीओ और थानेदारों को अभियान के तहत चेकिंग के आदेश दिए। शहर कोतवाली, हुसेनगंज, मलवां, बिंदकी, जहानाबाद, कल्यानपुर, जाफरगंज, चांदपुर, बकेवर, ललौली, गाजीपुर, असोथर, धाता, खखरेरू, किशनपुर, खागा, हथगाम, सुल्तानपुर घोष थानों और चौकियों का फोर्स तीन बजे के बाद घुमंतू के डेरों में पहुंचा। अचानक फोर्स के पहुंचने से हड़कंप मच
गया। पुलिस ने रेलवे स्टेशन किनारे के इलाकों में चेकिंग की। पुलिस ने डेरों में रहने वाले व्यक्तियों का फिंगर प्रिंट, नाम, पता, मोबाइल नंबर, फोटो, आईडी रजिस्टर में तैयार किया। थानेदारों ने फोटो और नाम पुलिस अधीक्षक के व्हाट्सएप नंबर पर भेजे। पांच सैकड़ा से अधिक घुमंतू लोग जिले में चिह्नित किए गए हैं। बाहर से इन दिनों स्वेटर, कंबल, कपड़ों की फेरी करने आए लोगों को भी चिह्नित किया गया। खास अभियान के पर्यवेक्षण की
विज्ञापन
जिम्मेदार सीओ सिटी, सीओ बिंदकी, सीओ खागा, सीओ जाफरगंज, सीओ थरियांव को सौंपी गई। सीओ क्षेत्र के थानेदारों से अभियान की लोकेशन लेते रहे। शहर में तेलियानी ब्लाक, नउवाबाग पेट्रोल टंकी के पीछे, दुर्गा मंदिर के पास, अस्ती चौराहे,राधानगर, अंदौली , भिटौरा बाईपास, हुसेनगंज बाईपास समेत कई स्थानों पर चेकिंग की गई। एसपी पीआरओ त्रिवेणी पांडेय ने बताया कि अपराध उच्चाधिकारियों के निर्देश पर घुमंतू और डेरे वालों की चेकिंग कराई गई है।