{"_id":"5e1232468ebc3e879c0111e2","slug":"other-fatehpur-news-knp536569374","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रकों की भिडंत में एक चालक घायल, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रकों की भिडंत में एक चालक घायल, गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाह (फतेहपुर)। गाजीपुर और सदर कोतवाली क्षेत्र की सीमा पर रविवार की सुबह बांदा टांडा मार्ग पर दो ट्रकों की आमने सामने भिड़ंत में एक ट्रक का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के चलते हाईवे पर करीब एक घंटे यातायात बाधित रहा। सूचना पर पहुंचे शाह चौकी इंचार्ज ने क्रेन से ट्रक हटवाकर आवागमन बहाल कराया। घायल ट्रक चालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बांदा टांडा मार्ग पर घनसूरपुर मोड़ के समीप सुबह रायबरेली जिले के रामगंज बाजार जमुनियां निवासी चालक अनिल कुमार (30) ट्रक में ईंट लादकर बांदा की तरफ जा रहा था। ट्रक जैसे ही घनसूरपुर मोड़ के समीप पहुंचा, तो सामने से मौरंग लादे आ रहे ट्रक से भिड़ंत हो गई। सुबह सात बजे हुई भिडंत में ईट लदे ट्रक का चालक केबिन में फंस गया। ट्रकों की भिड़ंत होते ही आवागमन बाधित हो गया। दोनों तरफ वाहनों की लाइन लग गई। सूचना पर पहुंचे शाह चौकी इंचार्ज मुकेश सिंह ने केबिन में फंसे गंभीर रूप से घायल ट्रक चालक को जिला अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद पुलिस ने क्रेन मंगाकर रोड में भिड़े ट्रकों को किनारे कराया। इस तरह से एक घंटे बाद सुबह आठ बजे यातायात बहाल हो पाया।