{"_id":"5dee9b218ebc3e881a474c01","slug":"other-fatehpur-news-knp5311786178","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांशीराम कालोनी वालों ने आबूनगर उपकेंद्र घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांशीराम कालोनी वालों ने आबूनगर उपकेंद्र घेरा
विज्ञापन
फतेहपुर। शहर की कांशीराम कालोनी में सोमवार रात बिजली विभाग की टीम ने बकाया अधिक होने पर वहां की बिजली काट दी। साथ ही केबिल भी उठा ले गए। इससे पूरी कालोनी में अंधेरा छा गया। नाराज लोग आबूनगर उपकेंद्र का घेराव करने पहुंच गए। नारेबाजी की और बिजली न जोड़ने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
बता दें कि कांशीराम कालोनी में करीब पंद्रह सौ मजदूर परिवार रहते हैं। उपकेंद्र घेरने पहुंचे महिला व पुरुषों ने बताया कि वर्ष 2008 में कालोनी में कब्जा देते वक्त बिजली का कनेक्शन भी दिया गया था। कहा गया था कि बिजली का पैसा नहीं लगेगा। बाद में बिजली का बिल आने लगा। अब एक-एक महीने में पांच-पांच हजार रुपये
का बिल पकड़ा दिया जा रहा है। इसी वजह से कालोनी के लोग बिजली का बिल नहीं दे रहे। इधर, लाखों रुपये की बकायेदारी देख विभाग की टीम ने बिजली आपूर्ति रोकने के साथ ही कई खंभों की केबिल को काटकर जब्त कर लिया। इससे अंधेरा छा गया है। घेराव करने वालों में तरुण तिवारी, नीलू तिवारी, किरन तिवारी, आलिया, कमला, गुड़िया, कलावती, राम प्यारी, शीलू समेत तमाम लोग रहे।