{"_id":"5dcefb5a8ebc3e55071afd7d","slug":"other-fatehpur-news-knp5260586145","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोडल अधिकारी ने निरीक्षण कर जानी योजनाओं की हकीकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोडल अधिकारी ने निरीक्षण कर जानी योजनाओं की हकीकत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। प्रदेश सरकार के वित्त सचिव एवं जिले के नोडल अधिकारी भुवनेश कुमार ने शुक्रवार को प्रदेश सरकार की योजनाओं की बानगी देखी। वह दो दिन जिले में रहेंगे। पहले दिन नोडल अधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे। इसके बाद उन्होंने वाणिज्य कर कार्यालय का निरीक्षण किया। वाणिज्य कर कार्यालय में गंदगी देखकर उन्होंने नाराजगी जताई। दोपहर बाद नोडल अधिकारी तेलियानी ब्लाक के त्रिलोकीपुर गांव भी पहुंचे। शाम को उन्होंने रारा गोशाला पहुंचकर वहां गोवंश का हाल देखा।
नोडल अधिकारी ने जिला अस्पताल में पर्चा पंजीकरण कक्ष, सिटी स्कैन, ड्रेसिंग रूम, दवा वितरण कक्ष, कंप्यूटर कक्ष, महिला वार्ड, सर्जिकल वार्ड, इमरजेंसी वार्ड, पोषण पुर्नवास केंद्र का निरीक्षण किया। यहां थरियांव के सुनील कुमार ने उन्हें बताया कि बाहर से जांच कराकर आने के बाद भी चिकित्सक इलाज नहीं कर रहे हैं। जिस पर उन्होंने तत्काल उपचार शुरू कराने के निर्देश दिए। उन्होंने दवा स्टोर में खत्म होने वाली दवाओं की डिमांड समय से भेजने के निर्देश दिए। महिला वार्ड में मरीज रन्नो देवी, सर्जिकल कक्ष में रानू कासिमपुर कटरा से इलाज के बारे में जानकारी ली। पुनर्वास केंद्र में रूबी, प्रतिभा की माताओं से जानकारी ली।
नोडल अधिकारी वाणिज्यकर कार्यालय पहुंचे। यहां बोर्ड में दस बड़े बकायेदारों की सूची में सर्वश्री अग्रहरि कृष्णा कालोनी हरिहरगंज एवं व्यापारी धर्मेंद्र कुमार गुप्ता कृष्णा कालोनी हरिहरगंज से 24,20,300 की वसूली के संबंध में निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि लोगों को कैंप के माध्यम से ट्रेनिंग कराई जाय ताकि व्यापरियों का रिटर्न समय से कराया जा सके। कार्यालय के शौचालय में गंदगी देख वह नाराज हुए। उन्होंने कर्मचारी विजय प्रकाश की सर्विस बुक, रामकेवल यादव वाहन चालक, देशराज की जीपीएफ पास बुक का अवलोकन किया। पाया गया कि देशराज ने जीपीएफ पास बुक से अस्थायी तीन लाख रुपये मकान बनवाने के लिये निकाला था। जिसकी कटौती तीन लाख दस हजार हुई। दस हजार हजार अधिक कटौती होने पर कर्मचारी से पूछा कि जानकारी है कि नहीं। उसने बताया कि जानकारी है।
विज्ञापन
नोडल अधिकारी ने तेलियानी ब्लाक के परशुरामपुर के प्राथमिक विद्यालय के प्रागंण में चौपाल लगाकर शासन योजनाओं एवं गांव में हुए विकास कार्यों की समीक्षा की। जिसमें पंचायत सचिव 14वें वित्त और राज्य वित्त की जानकारी सही से न देने पर उसके खिलाफ चार्जशीट बनाकर देने के निर्देश डीडीओ को दिये। आंगनबाड़ी केंद्र में उपस्थित महिलाओं से आयरन की गोली, टीकाकरण, पुष्टाहार की जानकारी ली। यहां उन्होने अंशु देवी, निर्मला की गोदभराई की और छ माह के बच्चे पुष्पेंद्र और प्रतीक को अन्नप्रासन कराया। उन्होने विद्यालय में कक्षा-3 एवं 4 के बच्चों में इच्छा देवी, छाया देवी से अंग्रेजी का पाठ पढ़वाया।
नोडल अधिकारी भुवनेश कुमार देर शाम रारा गोशाला भी पहुंचे। यहां उन्होंने मौसम को देखते हुए गोवंश के लिए उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ठंड से बचाव के लिए गोशाला में उचित प्रबंध किया जाना आवश्यक है। निरीक्षण के समय उनके साथ डीएम संजीव सिंह, सीडीओ थमीम अंसरिया ए, एसडीएम सदर प्रमोद झा, सीओ सिटी कपिल देव मिश्र, डीडीओ रमेश चंद्रा, पीडी डीआरडीए एके निगम सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।