फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   other

किसान की ट्रेन से कटकर मौत

Tue, 15 Oct 2019 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
other
घटना स्थल पर रोते विलखते परिजन - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। खेत जुताई के लिए ट्रैक्टर लेकर जा रहे किसान की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। घटना रविवार की सुबह घटित हुई। जिसकी सूचना पर थरियांव पुलिस पहुंची। पुलिस ने घटना खागा कोतवाली क्षेत्र की देखकर खागा पुलिस को सूचना दी। करीब दो घंटे बाद सीमा विवाद हल हुआ। उसके बाद खागा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

थरियांव थाना क्षेत्र के रामपुर इमादपुर गांव निवासी ठाकुरदीन पाल(60) खेत से मझटेनी गांव खेत जोतने के लिए ट्रैक्टर लेने जा रहे थे। तभी डाउन लाइन में रामपुर इमादपुर गांव के करीब ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत
विज्ञापन

हो गई। रेलवे विभाग की सूचना पर थरियांव पुलिस पहुंची। बेटे राजेश और सुरेश ने बताया कि रविवार शाम खाने के बाद ट्यूबवेल पर लेटने चले गए थे। खेत से सुबह ट्रैक्टर लेने जा रहे थे। ग्रामीण सुबह शौच क्रिया करने के
विज्ञापन
विज्ञापन

लिए रेलवे लाइन किनारे पहुंचे तो शव देखकर पहचान की और परिजनों को सूचना दिया। खागा कोतवाली के एसआई प्रदीप यादव ने बताया की अपलाइन उनके थाना क्षेत्र की है।जबकि डाउनलाइन थरियांव थाना क्षेत्र की है।
सूचना मिलते ही नौ बजे पहुंच गए थे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने किसी प्रकार का आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed