फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   other

अजगवां में कूड़ा डालने पर ग्रामीण लामबंद, किया विरोध

Tue, 01 Oct 2019 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
other
अजगंवा वार्ड में प्रदर्शन करते लोग - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। नगर पालिका क्षेत्र के अजगवां में शहर का कूड़ा डंप करने पर ग्रामीण लामबंद हो गए हैं। सोमवार को ग्रामीणों ने नगर पालिका की जेसीबी मशीन खड़ी करा ली और कर्मचारियों को घेर लिया। आगे न बढ़ने देने पर नोकझोंक हुई। सूचना पर फोर्स के साथ सफाई प्रभारी पहुंचे, फिर भी लोगों ने कूड़ा डालने नहीं दिया। मजबूरन किसी तरह जेसीबी और कर्मचारियों को वापस लेकर वह लौट आए।
विज्ञापन

शहर का कचरा नगर पालिका अजगवां में डंप करती रही है। मार्ग से निकलने में दुर्गध के चलते ग्रामीणों में नाराजगी है। सुबह जब नगर पालिका की जेसीबी, लोडर डंपर लेकर अजगवां पहुंचे तो ग्रामीण लामबंद हो गए। ग्रामीणों ने नारेबाजी करते हुए सड़क जाम कर दिया। जेसीबी व अन्य वाहन को आगे नहीं जाने दिया। ग्रामीणों का
विज्ञापन

कहना था कि अब अजगवां में कूड़ा नहीं डालने दिया जाएगा। कर्मचारियों ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीणों ने एक भी नहीं सुनी। इस दौरान कर्मचारियों और ग्रामीणों में नोकझोक भी हुई। सूचना पर फोर्स के साथ सफाई प्रभारी दिलशाद पहुंचे। बात न बनने पर किसी तरह जेसीबी और कर्मचारियों को वापस लेकर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम पप्पू गुप्ता का कहना है कि मंगलवार को अजगवां के ग्रामीणों से बात की जाएगी। फिलहाल और कोई जगह दिख नहीं रही है। यदि बात नहीं बनी तो कोई नई जगह तलाशी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed