फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   other

तीन सौ सात वाहनों की दो करोड़ की आरसी जारी

Thu, 19 Sep 2019 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
other
फतेहपुर। वाहन रजिस्ट्रेशन में आर्थिक मंदी का असर पड़ा है। एआरटीओ विभाग के राजस्व में गिरावट आने के कारण ट्रांसपोर्ट कमिश्नर के निर्देश पर पांच साल के टैक्स बकाएदारों की सूची तैयार की गई है। इस आधार पर करीब दो करोड़ का राजस्व वसूलने के लिए आरसी जारी हुई है।
विज्ञापन

आर्थिक मंदी के प्रभाव में कार, बाइक, भारी वाहनों की खरीद पर काफी असर जिले में पड़ा है। नए वाहन खरीद न होने के कारण एआरटीओ दफ्तर में रजिस्ट्रेशन बहुत कम हुए हैं। राजस्व में काफी कमी आई है। यह हाल कई जिलों का है। राजस्व की भरपाई के लिए ट्रांसपोर्ट कमिश्नर की ओर से पिछला बकाया वसूलने का अभियान चलाने के निर्देश दिए गए है। एआरटीओ विभाग ने पिछले पांच साल के टैक्स बकाएदारों को खंगाला। जिसमें तीन
विज्ञापन

सौ सात वाहनों का टैक्स बकाया पाया गया। उनके वाहन मालिकों को टैक्स जमा करने के लिए नोटिस जारी की गई। जिन लोगों ने टैक्स जमा करने और नोटिस का जवाब दिया है। उन्हें कार्रवाई से दूर रखा गया है। विभाग का मानना है वह टैक्स बकाया स्वीकार कर रहे हैं। एआरटीओ विभाग तीन सौ सात वाहनों का करीब दो करोड़ बकाया निकाला है। राजस्व विभाग से आरसी कटवाई गई है। राजस्व विभाग को वसूली की जिम्मेदारी सौंपी गई है। एआरटीओ अरविंद त्रिवेदी ने बताया कि पहले दस से बीस लाख तक की रिकवरी की आरसी जारी हो चुकी है। इतने बकाएदारों की पहली बार आरसी जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed