फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Operators carrying luggage without tickets, keeping money in their pockets

Fatehpur News: बिना टिकट सामान ढो रहे परिचालक, पैसा रखते जेब में

Wed, 01 Nov 2023 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Nov 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Operators carrying luggage without tickets, keeping money in their pockets
फतेहपुर। रोडवेज बस में 25 किग्रा से अधिक सामान ले जाने पर यात्री को टिकट लेकर उसका भुगतान करना होता है। लेकिन परिचालक रुपये ले लेते हैं और लगेज टिकट देने में आनाकानी करते हैं। यह रुपये परिवहन निगम के खाते में न जाकर सीधे परिचालक की जेब में जाते हैं। कई यात्री इस समस्या से परेशान हैं।
विज्ञापन

फतेहपुर डिपो से इस समय 117 बसों का संचालन प्रदेश में अलग-अलग रूटों के लिए हो रहा है। जिसमें 84 बसे निगम की हैं और 27 बसें अनुबंधित तौर पर लगी हैं। आवास विकास निवासी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि 26 अक्तूबर को वह किसी काम से रोडवेज बस से कानपुर गए थे। वापस आने पर वह अपने साथ पांच किलो के फल की पेटी लेकर रोडवेज बस में चढ़े। इस दौरान परिचालक ने कानपुर से फतेहपुर तक उनका टिकट काटा। साथ ही पेटी के सौ रुपये भी लिए। लेकिन पेटी लगेज का टिकट परिचालक ने नहीं दिया। इस दौरान उनकी परिचालक से कहासुनी भी हुई। अन्य यात्री भी आए दिन परिचालक पर लगेज टिकट न देने का आरोप लगाते हैं। निगम के अनुसार नियम है कि एक यात्री अपने साथ 25 किग्रा घरेलू सामान मुफ्त में ले जा सकता है। वहीं 25 किग्रा से अधिक घरेलू और व्यवसायिक सामान होने पर उसे 1.40 रुपये प्रति किमी के हिसाब से भुगतान करना होगा। यात्री को इसका टिकट भी मिलता है, फिर भी परिचालक टिकट देने में कतराते हैं।
विज्ञापन

अक्तूबर माह में डिपो का रोजाना लक्ष्य करीब 15 लाख रुपये है। बीते शनिवार और रविवार को पीईटी परीक्षा के दौरान छात्रों की सुविधा के लिए डिपो में कानपुर और प्रयागराज के लिए 40 से अधिक बसें लगाई थी। दो दिनों में निगम ने लक्ष्य से 10 लाख रुपये अधिक कमाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगेज का टिकट न मिलने पर यात्री टोल फ्री नंबर में फोन कर शिकायत कर सकते हैं। परिवहन निगम कार्यालय में संबंधित परिचालक की शिकायत की जा सकती है। मामले की जांच के बाद संबंधित परिचालक के खिलाफ कार्रवाई होगी।
- विपिन अग्रवाल, एआरएम, फतेहपुर डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed