फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   One lakh stolen from shop by breaking shutter

शटर तोड़कर दुकान से एक लाख की चोरी

Wed, 29 Jan 2020 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
One lakh stolen from shop by breaking shutter
औंग (फतेहपुर)। कानपुर- प्रयागराज हाईवे पर थानपुर मोड़ में इलेक्ट्रॉनिक्स शॉप का शटर तोड़कर चोरों ने सोमवार रात नगदी सहित करीब एक लाख का माल पार कर दिया। बगल की दुकान का भी ताला तोड़ने की कोशिश की, हालांकि सफल नहीं हुए।
विज्ञापन

दुर्गागंज निवासी पवन की इलेक्ट्रॉनिक्स सामान की दुकान है। इसी के बगल में विनीत की कंप्यूटर की दुकान है। रात में दुकान बंद कर दोनों दुकानदार गांव दुर्गागंज चले गए थे। सुबह पवन जब दुकान पहुंचे तो शटर टूटा था। विनीत की दुकान का भी ताला तोड़ने के निशान मिले। पवन ने बताया थाने में तहरीर दे दी है। बाहर हजार रुपये नगद, इनवर्टर, बैटरी, सोलर पैनल, एलईडी बल्ब सहित एक लाख का माल चोर उठा ले गए हैं। इस बाजार में तीन माह के अंदर यह चौथी घटना है। पुलिस ने पिछली घटनाओं में गांव के कुछ लोगों को उठाया था लेकिन बाद में छोड़ दिया था। थाना अध्यक्ष राकेश कुमार मौर्य ने बताया घटना की जानकारी मिली है। हलका इंचार्ज संतोष को मौके पर भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed