{"_id":"6a5bc2bd6c21b333e40b1cba","slug":"on-the-pretext-of-creating-a-pin-he-changed-his-debit-card-and-withdrew-rs-75000-from-his-account-fatehpur-news-c-217-1-bnd1018-158815-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: पिन बनाने के बहाने डेबिट कार्ड बदलकर खाते से 75 हजार निकाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: पिन बनाने के बहाने डेबिट कार्ड बदलकर खाते से 75 हजार निकाले
विज्ञापन
विजयीपुर। बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम बूथ में मदद के बहाने एक युवक ने महिला का डेबिट कार्ड बदलकर उसके खाते से करीब 75 हजार रुपये निकाल लिए। महिला ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
किशनपुर थाना क्षेत्र के खैरी रावतपुर गांव निवासी हसीना बानो शुक्रवार को भतीजे मो. मोसिन के साथ विजयीपुर कस्बे स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम बूथ पर गई थीं। वह नया पिन बनाने का प्रयास कर रही थीं। तभी वहां मौजूद एक युवक ने मदद के बहाने उनका डेबिट कार्ड बातों में उलझाकर बदल दिया।
घर पहुंचने के कुछ देर बाद महिला के मोबाइल पर खाते से रुपये निकलने के लगातार संदेश आने लगे। शुक्रवार से शनिवार के बीच आरोपी ने अलग-अलग ट्रांजेक्शन कर खाते से करीब 75 हजार रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन
थाना प्रभारी मनीष कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद महिला का डेबिट कार्ड बंद करा दिया गया है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है।