{"_id":"5f897bc89d4d6e8dad00ea08643d159b","slug":"on-ramnavami-devotees-took-out-subayatra-amid-hymns-in-temples-prayed-to-god-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले भर में राम जन्मोत्सव की धूम, भक्तों ने शौभायात्रा निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले भर में राम जन्मोत्सव की धूम, भक्तों ने शौभायात्रा निकाली
ब्यूरो,अमर उजाला फतेहपुर
Updated Sat, 28 Mar 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठुमक चलत रामचंद्र बाजत पैजनिया...गीतों के बीच भक्तों ने राम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया। जैसे ही दिन में रामलला जन्मे तो हर तरफ जय श्रीराम के जयकारों की गूंज हो गई।
विज्ञापन
शहर में प्रभु श्रीराम की जगह जगह शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमें प्रभु की मनोहारी झांकी के दर्शन करने को भक्तों में गजब का उत्साह देखने को मिला।
भए प्रकट कृपाला दीन दयाला कौशिल्या हितकारी, हर्षित महतारी मुनि मन हारी अद्भुत रूप विचारी। मधुर गीतों के बीच दिन में दोपहर 12 बजे रामलला का जन्म हुआ। राम जन्म होते ही घर घर बधाइयां बजने लगी। लोगों ने फूल की थाली बजाई।
विज्ञापन
इसके बाद विधि विधान से भक्तों ने रामलला का पंचामृत, गंगाजल, दूध, दही, शहद, शर्करा से स्नान कराया। फिर प्रभु को छप्पन प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया।
श्रीराम नवमी आयोजन समिति चौक की ओर से ज्वालागंज रामलीला मैदान से प्रभु श्रीराम की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा बाकरगंज चौकी से चौक चौगलिया होते हुए कोतवाली रोड में दुर्गा मंदिर पहुंची। यहां शोभायात्रा का स्वागत किया गया।
विज्ञापन
जगह जगह भक्तों ने पुष्पवर्षा की। माथे पर चंदन का लेप लगाकर भक्त श्रीराम नाम का वस्त्र धारण कर धूमधाम से महोत्सव मनाया।
आयोजन समिति के संयोजक कुलदीप नारायण पप्पन रस्तोगी, बजरंगदल के प्रांत संयोजक बीरेंद्र पांडेय समेत सैकड़ों की संख्या में भक्तों ने उत्साह के साथ आयोजन किया।
जगह जगह श्रीराम चरित मानस का पाठ किया गया। इसी प्रकार कालिका मंदिर में रामजन्मोत्सव का आयोजन किया गया। भगवा ध्वजों के बीच बजरंगदल और विहिप नेताओं ने जय श्रीराम के जयकारों के साथ आयोजन को सफल बनाया।
शोभायात्रा के साथ जिलाधिकारी राकेश कुमार और पुलिस अधीक्षक सालिगराम ने पहुंचकर व्यवस्था का जायजा लिया।
आचार्य केके पांडेय एवं आचार्य कृष्ण दत्त अवस्थी ने कहा कि कहा कि समाज के आदर्श मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया है। श्रीराम को ऐसे भक्त बहुत प्रिय है जो अपने माता पिता की आज्ञा का पालन करते हैं।
इनसेट --
भक्तों ने जलाए पांच-पांच दीपक
फतेहपुर। श्रीराम जन्मोत्सव सेवा मंडल चौक चंदियाना के संयोजक गिरजा शंकर गुप्ता अंटीना बाबू ने कार्यकर्ताओं के साथ घर घर जाकर पांच पांच दीप जलाए। इस दौरान कंधई मोदनवाल, आदित्य गुप्त, अनिल साहू, विनोद गुप्ता, दीपक ठाकुर, आशुतोष बाजपेयी, दीपक मोदनवाल, पंकज गुप्त, सत्यम गुप्त, राचित सेठ, रवि गुप्ता, कृष्णा बाजपेयी आदि ने दीप जलाए। उधर हुसैनगंज में विहिप कार्यकर्ताओं शोभा यात्रा निकाली। मथइयापुर से उठकर सिमौरा गांव स्थित हनुमान कुटि हुसैनगंज कस्बा होते हुए सात मील तिराहे तक निकाली गई। इस दौरान शिवसेवक, भद्दा पहलवान, राम मिलन यादव, राम प्रसाद, अविनाश गुप्ता, रमेश गुप्ता आदि रहे।