{"_id":"6ae4eef3bf8c848f50045153","slug":"on-dhanteras-purchases-of-light-gold-jewellery-will-increase-silver-coins-will-also-be-in-demand-fatehpur-news-c-217-1-bnd1018-165459-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: धनतेरस पर हल्के सोने के जेवरों की बढ़ेगी खरीदारी, चांदी के सिक्कों की भी रहेगी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: धनतेरस पर हल्के सोने के जेवरों की बढ़ेगी खरीदारी, चांदी के सिक्कों की भी रहेगी मांग
विज्ञापन
फतेहपुर। धनतेरस पर इस बार सराफा बाजार में हल्के सोने के जेवरों की खरीदारी बढ़ने की उम्मीद है। ग्राहक बजट के मुताबिक कम वजन वाले आभूषणों को प्राथमिकता दे रहे हैं। वहीं चांदी के सिक्के, लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां और छोटे बर्तनों की भी अच्छी मांग रहने की संभावना है। त्योहार पर सोने-चांदी की खरीदारी के लिए कारोबारी ग्राहकों की भीड़ जुटने की उम्मीद लगाए हैं।
सराफा बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, एक अक्तूबर को 24 कैरेट सोने का भाव 1,49,240 रुपये प्रति दस ग्राम था जो 30 अक्तूबर तक घटकर करीब 1,43,950 रुपये रह गया। इस तरह महीनेभर में कीमतों में तीन फीसदी से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। वहीं 30 अक्तूबर को 22 कैरेट सोने का भाव 1,30,550 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी का भाव करीब 2.10 लाख रुपये प्रति किलोग्राम रहा।
सराफा व्यापारी अखिल रस्तोगी ने बताया कि सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच ग्राहक हल्के वजन के जेवरों को पसंद कर रहे हैं। धनतेरस पर चांदी के सिक्कों और पूजन सामग्री की मांग भी बढ़ने की उम्मीद है। सोने के हल्के आभूषणों के साथ चांदी की खरीदारी से बाजार में अच्छा कारोबार होने की संभावना है।