फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Old man wandering for 30 years, got hope of relief from DM

Fatehpur News: 30 साल से चक्कर काट रहा बुजुर्ग, डीएम से मिली राहत की आस

Sun, 22 Sep 2024 12:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
Old man wandering for 30 years, got hope of relief from DM
फतेहपुर। तहसील परिसर में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने 30 साल से चक्कर लगा रहे बुजुर्ग की समस्या को लेकर सख्ती दिखाई।
विज्ञापन

उन्होंने कानूनगो और लेखपाल से टीम के साथ मौके पर जाकर समस्या का समाधान कराने का निर्देश दिया। साथ ही समय से निराकरण करने की हिदायत दी। समाधान दिवस पर कुल 155 शिकायतें आईं। उसमें तीन का मौके पर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन


पीड़ित बुजुर्ग रघुराज ने बताया कि वह तेलियानी रावतपुर से आए हैं। उनकी खेत की जमीन नापजोख में एक एकड़ कम कर दी गई है। वह उसमें खेती नहीं कर पा रहे हैं। इसको लेकर वह पिछले 30 सालों से तहसील से लेकर अधिकारियों के यहां चक्कर काट रहे हैं। अब तक 15 लाख रुपये खर्च कर चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं मिला। तहसील दिवस पर जिलाधिकारी ने शिकायत सुनी है। उन्होंने अधिकारियों को मौका-मुआयना कर समाधान करने के निर्देश दिया है। उम्मीद है कि जल्द ही जमीन वापस मिल जाएगी। इस मौके पर सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहसील दिवस में जिलाधिकारी रविंद्र सिंह ने राजस्व, बिजली, पूर्ति, पुलिस, नगरीय निकाय, विकास एवं अन्य कई विभागों से जुड़ी शिकायतें सुनीं। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को त्वरित और पारदर्शी तरीके से निस्तारण के निर्देश दिए। कहा कि शिकायत रजिस्टर पर शिकायतकर्ता का मोबाइल नंबर भी अंकित किया जाए और शिकायतकर्ता से फोन पर वार्ता कर निस्तारण की स्थिति पूछी जाए।



समाधान दिवस पर लेखपालों के देर से आने पर जिलाधिकारी ने एसडीएम सदर को निर्देशित किया कि अगली बार सभी लेखपाल समाधान हाल में उपस्थित रहें। सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि सुबह 10 से 12 बजे तक अपने कार्यालय में बैठकर जनता की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुनें। उनका गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शी तरीके से निस्तारण कराएं। उन्होंने अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देशित किया कि विद्युत संबंधी समस्या पर तत्काल जेई, एसडीओ को भेजकर निराकरण कराएं। निर्बाध रूप से रोस्टर के अनुसार विद्युत आपूर्ति कराई जाए। ईओ सदर को निर्देशित किया कि जलनिकासी कि समस्या का समाधान फौरी तौर पर किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed