फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Officers arrived on the complaint of road construction using substandard material.

Fatehpur News: घटिया सामग्री से सड़क निर्माण की शिकायत पर पहुंचे अफसर

Tue, 09 Dec 2025 12:55 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Officers arrived on the complaint of road construction using substandard material.
फोटो-30-सड़क निर्माण की जांच करते अधिशाषी अभियंता एके शील। संवाद
किशनपुर। महावतपुर असहट से पिपराहा डेरा गांव के बीच सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण कार्य में ग्रामीण घटिया सामग्री का इस्तेमाल का आरोप लगा रहे हैं। लोक निर्माण विभाग (पीडब्लूडी) के अधिशाषी अभियंता ने ठेकेदार को फटकार लगाते हुए मानक के अनुसार सड़क निर्माण के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

महावतपुर असहट से पिपरहा डेरा गांव के बीच डामरीकरण सड़क का निर्माण कार्य किया जा रहा है। सड़क निर्माण कार्य में ठेकेदार की ओर से मानक को दरकिनार कर घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है। तीन दिन पूर्व ही बनी निर्माणाधीन सड़क की गिट्टियां उखड़ने लगी हैं।
विज्ञापन

गांव निवासी राममिलन निषाद, जयचंद्र निषाद, उमेश निषाद, दिलीप निषाद समेत 12 लोगों ने सड़क निर्माण पर घटिया सामग्री का इस्तेमाल किए जाने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार की ओर से सड़क निर्माण पर मानक को दरकिनार कर औपचारिकता पूरी की जा रही है। डामर का इस्तेमाल कम मात्रा में किया जा रहा है।
सोमवार को पीडब्ल्यूडी के अधिशाषी अभियंता अनिल कुमार सील निरीक्षण को पहुंचे। यहां उन्होंने ठेकेदार को फटकार लगा निर्माण पर मानक के तहत काम करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि जहां पर गिट्टियां उखड़ गई हैं वहां फिर से निर्माण किया जाएगा। लापरवाही पर कार्रवाई की जाएगी।


सड़क निर्माण पूरा होने से मिली राहत
कस्बे के खजुहा चौराहे से बकेवर तक लगभग 16 किलोमीटर लंबे मार्ग चौड़ीकरण का कार्य 25 करोड़ रुपये की लागत से दो वर्ष पहले शुरू हुआ था। कस्बे के कटरा मोहल्ला से खजुहा चौराहे तक करीब एक किलोमीटर क्षेत्र में अतिक्रमण बड़ी बाधा बना रहा। विभाग ने एक वर्ष पूर्व अतिक्रमण हटवा भी दिया था। इसके बावजूद कार्य की रफ्तार बेहद धीमी रही। अब निर्माण कार्य पूरा होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है।

फोटो-30-सड़क निर्माण की जांच करते अधिशाषी अभियंता एके शील। संवाद

फोटो-30-सड़क निर्माण की जांच करते अधिशाषी अभियंता एके शील। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed