फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Offers in beauty parlors, water-free

ब्यूटी पार्लरों में आफरों की बाहर, पानी-पूरी फ्री

Tue, 03 Nov 2020 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Offers in beauty parlors, water-free
चूड़ी गली में चूड़ियां खरीदती महिलाएं - फोटो : FATEHPUR
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फतेहपुर। सुहाग, समर्पण और प्रेम के पर्व करवाचौथ को लेकर महिलाओं में गजब का उत्साह है। इस उत्साह को ब्यूटी पार्लरों में चल रहे आफरों ने और बढ़ा दिया है। ब्यूटी पार्लरों में महिलाओं ने एडवांस बुकिंग शुरू कर दी है। ब्यूटी पार्लरों की ओर से भी सुहागिनों को लुभावने ऑफर दिए जा रहे हैं। संचालिकाएं व्हाट्सएप और फेसबुक पर अपने आफरों का प्रचार-प्रसार कर रही हैं। इन आफरों में पानी-पूरी फ्री भी शामिल है। जो काफी पसंद किया जा रहा है।
ज्यादातर महिलाएं हेयर कट और फेशियल की डिमांड कर रहीं हैं। फेशियल, हेयर स्टेटोनग, पेडीक्योर, मैनी क्योर, आइब्रो सेट कराने के लिए सुहागिनें ब्यूटी पार्लर संचालिकाओं से संपर्क कर रही हैं। करवा चौथ पर भीड़ में नंबर लगाने से बचने के लिए महिलाएं अभी से एडवांस बुकिंग करा रही हैं। साथ ही करवा चौथ के लिए 500 से 5000 रुपये तक का पैकेज दिया जा रहा है। आईटीआई रोड में स्थित एक ब्यूटी क्लीनिक की संचालिका रेशम मेहरोत्रा ने बताया कि महिलाओं की जरूरत के अनुसार मेकअप करने की जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

.....
ब्यूटी पार्लर में अभी से हो रही है भीड़
शादी के बाद पहले करवा चौथ को लेकर युवतियों में अच्छा खासा क्रेज दिखाई दे रहा है और सजने और संवरने के लिए कोई भी कमी बाकी नहीं छोड़ना चाह रहीं हैं। जिन महिलाओं का यह दूसरा करवा चौथ है, वह भी सजने संवरने में पीछे रहना नहीं दिखाई दे रहा है। ब्यूटी पार्लर में सुबह से ही महिलाओं की खासी भीड़ नजर आ रही है। साथ ही शहर के कई पार्लरों में डिस्काउंट ऑफर भी महिलाओं को अपनी ओर खींच रहे हैं। वर्मा चौराहा क्षेत्र में स्थित ब्यूटी स्टूडियों की संचालिका माही ने बताया कि करवा के मौके पर ऐसी महिलाएं ज्यादा आ रही हैं। जो केवल इस दिन फेशियल करवाती हैं।
......
ये है पार्लरों के ऑफर पैकेज
- ऑक्सी ब्लीच क्लीनप, हैंड वाक्स, हेयरकट, थ्रेडिंग, अपर लिप्स और मेंहदी-399 रुपये
- आक्सी ब्लीच, गोल्ड फेशियल, हेयरकट, थ्रेडिंग, मेंहदी, फ्री नेल पेंट - 699 रुपये
- ऑक्सी ब्लीच फेशियल, हैंड वैक्स, अंडर आर्म हेयरकट, थ्रेडिंग, अपर लिप्स और मेंहदी- 899
- थ्री फेशियल ब्लीच, हैंड एंड हाल्फ लेग वैक्स, थ्रेडिंग और मेंहदी-1499 रुपये
....................करवा चौथ पूजा का शुभ मुहूर्त
पंडित दुर्गादत्त शास्त्री ने बताया कि संध्या पूजा का शुभ मुहूर्त बुधवार शाम 06 बजकर 34 मिनट से शाम 07 बजकर 52 मिनट तक। चंद्रोदय शाम 7 बजकर 57 मिनट पर होगा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed