फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Odisha pastor arrested with wife in healing meeting, accused of religious conversion

Fatehpur News: चंगाई सभा में ओडिसा का पादरी पत्नी संग गिरफ्तार, धर्म परिवर्तन का आरोप

Mon, 27 Jan 2025 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jan 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Odisha pastor arrested with wife in healing meeting, accused of religious conversion
पुलिस की गिरफ्त में पकड़े गए धर्मांतरण के आरोपी दंपती। - फोटो : पुलिस की गिरफ्त में पकड़े गए धर्मांतरण के आरोपी दंपती।
बिंदकी (फतेहपुर)। ग्रामीणों को बीमारी, गरीबी से मुक्ति का प्रलोभन देकर चंगाई सभा कर रहे ओडिसा प्रांत के पादरी को पत्नी संग पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मिशनरी का प्रचार-प्रसार करने आए थे। इनका कनेक्शन कानपुर देहात के झींझक चर्च से है। मौके पर विहिप कार्यकर्ता पहुंचे और हंगामा किया। पुलिस ने दंपती व कुछ अन्य के खिलाफ धर्म परिवर्तन के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

ओडिसा के मरबला गाजा पट्टी निवासी समरेंद्र सिंह अपनी पत्नी सुष्मिता सिंह के साथ करीब 10 दिन पूर्व बिंदकी आए थे। दंपती सालों से मिशनरी के लिए काम कर रहे हैं। यहां पैगंबरपुर मोहल्ले में अजय कुमार का कमरा छह हजार 500 रुपये में किराये पर लिया था। आरोप है कि छोटेलालपुर गांव में एक सप्ताह से दंपती की गतिविधियां सक्रिय थीं। इन लोगों ने गरीबी, बीमारी, अच्छी लड़की से शादी समेत तमाम प्रलोभन देकर रविवार को छोटेलालपुर गांव के शेर सिंह के घर आयोजित चंगाई सभा में बुलाया। यहां धार्मिक प्रचार-प्रसार कर इन्हें धर्म परिवर्तन कराने के लिए प्रेरित किया। इसकी भनक लगने पर विहिप कार्यकर्ता सक्रिय हुए। वह दोपहर को छोटेलालपुर गांव पहुंचे और हंगामा किया। सूचना पर सरकंडी चौकी प्रभारी सरनाम सिंह फोर्स के साथ पहुंचे। जांच के बाद ओडिसा के दंपती को गिरफ्तार किया गया। मौके पर करीब दो दर्जन हिंदू परिवार व कई धार्मिक पुस्तकें, बाइबिल मिलीं। पुलिस दंपती को कोतवाली लेकर पहुंची।
विज्ञापन

दंपती का तीसरा साथी ठठराही मोहल्ले का ओमप्रकाश मौके से भाग निकला। दंपती ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वह पहले कानपुर देहात के झींझक चर्च में रहते थे। झींझक से मिशनरी का प्रचार-प्रसार और गांव में लोगों को निशुल्क इलाज के लिए 10 दिन पहले आए थे। यहां का ओम प्रकाश भी मिशनरी के लिए काम करता है। बजरंग दल कार्यकर्ता हर्षित द्विवेदी ने बताया कि धर्मांतरण की तैयारी एक सप्ताह से चल रही थी। वह लोग लगातार निगरानी कर रहे थे। कोतवाल सुनील कुमार सिंह ने बताया कि विहिप नगर अध्यक्ष राजेश सिंह की तहरीर पर दंपती व ओम प्रकाश समेत कई के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस झींझक से दंपती के बारे में जानकारी जुटाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed