फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Occupy women get demolished

महिलाओं को हटाकर ढहाए कब्जे

Tue, 28 Aug 2018 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 28 Aug 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
Occupy women get demolished
enchrochement drive - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। एसडीएम सदर प्रेमप्रकाश तिवारी और सीओ सिटी केडी मिश्रा के नेतृत्व में टीम ने सोमवार की शाम शहर के अरबपुर घोसियाना में अतिक्रमण अभियान चलाया। एक मकान की खिड़की तोड़ने में दीवार बनी महिलाओं को महिला पुलिस ने खींचकर बाहर किया और जेसीबी से खिड़की तोड़ दी गई।
विज्ञापन

सोमवार की शाम करीब पांच बजे अतिक्रमण हटाओ टीम शहर के रामलीला मैदान से बगल से अरबपुर को जाने वाली सीसी सड़क का अतिक्रमण हटाने पहुंची। सप्ताह भर पहले टीम इस गली में पशुपालकों को चट्टे तोड़वा दिया था। सोमवार की शाम अचानक टीम ने इसी सड़क पर धावा बोला। टीम के पहुंचने पर गली में भीड़ लग गई। लोग नजारा देखने के घर की छतों पर चढ़ गए। टीम ने गली के एक घर में लगी खिड़की तोड़ने की योजना बना रही थी, तभी कुछ महिलाओं ने खिड़की घेर लिया। सीओ ने महिला पुलिस बुलाकर महिलाओं को हटवाकर खिड़की ध्वस्त करा दी। इसके बाद कई दुकानों के छज्जे और शटर तोड़वा दिए। लोगों स्वयं अपना निर्माण तोड़वाने की मोहलत लेकर टीम को लौटाया।
विज्ञापन


 
अभियान में पूरा घर ध्वस्त हो गया है। पांच जवान बेटियां हैं। इनकों लेकर जाएं, तो जाएं कहां। अकेला घर में कमाने वाला है। किसी तरह से रिक्शा चलाकर परिवार का जीविकोपार्जन करते थे। अब कुछ समझ में नहीं आ रहा कि करें तो क्या करें। नवाब, अरबपुर घोसियाना
विज्ञापन
विज्ञापन


 
चाय का होटल चलाकर परिवार की छह सदस्यों का जीविकोपार्जन करते थे। दुकान अतिक्रमण अभियान में नष्ट हो गई है। परिवार का पेट पालने की समस्या खड़ी है। प्रशासन भी ऐसे लोगों के विषय में कुछ सोच नहीं रहा है।  मो. जावेद, अरबपुर घोसियाना

 
खागा से फतेहपुर सैलून की दुकान चलाने आते थे, लेकिन अतिक्रमण अभियान में दुकान ध्वस्त करा दी गई है। ऐसे में व्यवसाय बंद हो गया है। रोज दुकान की व्यवस्था के लिए शहर के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन कोई रास्ता खोजे नहीं मिल रहा है। मो. समीर दुकानदार अरबपुर

 
घोसियाना रोड 36 फीट चिह्नित किया गया है। इस मानक में वह बेघर हो रहे हैं। ऐसे कई परिवार पूरी तरह से सड़क पर आ जाएंगे। अगर तीन-तीन फीट कम कर दिया जाए, तो सिर छिपाने के लिए घर का कुछ हिस्सा बच सकता है। इससे गरीबों को राहत मिलेगी। दिनेश कश्यप, अरबपुर घोसियाना

 
जोनिहां में लोगों ने खुद ही हटाया अतिक्रमण
बिंदकी। जोनिहा कस्बे में सोमवार सुबह से ही लोगों ने खुद ही अपना अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया, जो पूरे दिन चला। सड़क के किनारे रखी गुमटियां खुद उठाकर लोगों को दूसरे स्थानों पर रखने के लिए जगह तलाशते देखे गए। सपा नेता और कारोबारी प्रमोद कुशवाहा का कहना है कि इस अभियान से लोगों की रोजी चली जाएगी। डीएम ने 25 अगस्त को खुद यहां पहुंचकर कुछ दुकानें हटवाई थीं। रक्षाबंधन तक मोहलत देकर चले गए थे। भवानीपुर में भी लोग अपने अतिक्रमण खुद साफ करने लगे हैं।  


आज फिर चलेगी जेसीबी
खागा। कस्बे में मंगलवार को फिर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलेगा। एसडीएम प्रहलाद सिंह ने बताया कि अभी भी कुछ लोग अतिक्रमण नहीं हटा रहे हैं। सड़क के बीच से दोनों तरफ 35-35 फीट का मानक तय है। इस मानक के बाहर का अतिक्रमण हटा दिया जाएगा। सोमवार को एनाउंस भी कराया गया। हालांकि बड़ी संख्या में लोग खुद ही अतिक्रमण हटाने में लगे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed