फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   nuksaan,aag,FASAL

महुए की बाग से गेहूं के खेत में पहुंची आग

Sat, 09 Apr 2022 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
nuksaan,aag,FASAL
बरिगवां में खेत में आग लगने से जली गेहूं की फसल। संवाद - फोटो : FATEHPUR
जोनिहां/बकेवर। जोनिहां और बकेवर क्षेत्र में आग से 111 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। 99 बीघा फसल जोनिहां क्षेत्र के तीन गांव के किसानों की जली है। यहां दमकल के एक घंटे बाद पहुंचने से ग्रामीणों में नाराजगी रही। बिंदकी विधायक जय कुमार जैकी और एसडीएम अवधेश निगम ने नुकसान की भरपाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

जोनिहां गांव के जहान सिंह की सात बीघा, किशोर सिंह की चार बीघा, रमाकांत सिंह की चार बीघा, रामसजीवन सोनकर पांच बीघा, रोशन सोनकर की चार बीघा, सरदार बेहना की दो बीघा फसल जल गई। राजेश सोनकर की दो बीघा, लालमन यादव की तीन बीघा, बनारसी दास गुप्ता की पांच बीघा, रामू सोनकर की दो बीघा फसल जली है।
विज्ञापन

कोरवां गांव के शब्बीर की सात बीघा, भिक्खू की दो बीघा, अली हसन की डेढ़ बीघा, मुबारक की दो बीघा, मैकू की तीन बीघा, वहीद की डेढ़ बीघा फसल का नुकसान हुआ है। हमीद की डेढ़ बीघा, वकील की दो बीघा, जियाउल कमर की साढ़े तीन बीघा, टिकरी गांव के पिंकू शुक्ला की सात बीघा, अशोक शुक्ला की सात बीघा, सुशीला शुक्ला की सात बीघा, जगजीवन राम की पांच बीघा, रामकिशोर की छह बीघा, विशाल पासवान की दो बीघा फसल जली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुल 25 किसानों में जोनिहां के 41 बीघा कोरवां के 24, टिकरी के 34 बीघा फसल जली है। नलकूप चलाकर ग्रामीणों और पुलिस की मशक्कत से आग पर काबू पाया जा सका। बिंदकी फायर स्टेशन में दमकल मौजूद नहीं थी। सदर स्टेशन से दमकल वाहन एक घंटे बाद पहुंचे।

उधर, बकेवर थाना क्षेत्र के बरिगवां गांव में खेतों के बीच बागीचे पर बने चबूतरे में जलाए दीपक से फसल में आग लग गई। प्रमोद तिवारी की दो बीघा, प्यारेलाल रैदास की तीन बीघा, देशराज यादव की डेढ़ बीघा, धर्मराज यादव का एक बीघा, मोतीलाल का डेढ़ बीघा, संतोष अवस्थी के डेढ़ बीघा, झल्लर यादव के एक बीघा खेत जलकर राख हो गए। किसानों ने बताया की आग लगने पर दमकल को सूचना दी गई। दमकल नहीं पहुंचने पर आग काफी देर बाद बुझाई जा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed