फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Now the prices of garlic and onion have spoiled the domestic budget.

Fatehpur News: अब लहुसन-प्याज के दामों ने बिगाड़ा घरेलू बजट

Sun, 24 Sep 2023 12:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Sep 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
Now the prices of garlic and onion have spoiled the domestic budget.
कायमगंज। 250 रुपये किलो तक पहुंच चुकी टमाटर की कीमतें अब 20 रुपये पर आ गई हैं। लोगों को कुछ राहत मिली थी कि अब प्याज और लहसुन ने रुलाना शुरू कर दिया है। इनके दाम बढ़ने से घरेलू बजट बिगड़ रहा है।
विज्ञापन

पिछले दिनों टमाटर पर महंगाई ने रिकार्ड तोड़ दिए। कई लोगों ने टमाटर खाना ही छोड़ दिया था। विकल्प के रूप में टोमैटो प्यूरी का इस्तेमाल होने लगा था। 250 से 300 रुपये तक बिक चुके टमाटर के दाम स्थिर हुए तो प्याज के दामों ने रुलाना शुरू कर दिया है। वहीं, लहसुन और धनिया पर भी तेजी आ गई है। लहसुन और धनिया 200 रुपये किलो पर पहुंच गया है। पिछले सप्ताह जो प्याज 20 रुपये किलो बिक रहा था। अब उसके दाम 35 से 40 रुपये किलो पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

फूल गोभी के दामों में गिरावट आई है। अभी तक 90 रुपये किलो बिकने वाली फूलगोभी 50 से 60 रुपये किलो पर आ गई है। बेरी तिराहे स्थित सब्जी विक्रेता अपनी दुकान पर सब्जियां बेच रहे थे। हर ग्राहक यही कहकर जा रहा था। हर सब्जी पर बहुत महंगाई छाई है, क्या खाया जाए और क्या पकाया जाए, समझ में नहीं आता। सब्जी विक्रेता सनी ने बताया कि इन दिनों प्याज बंगलुरू से आ रहा है। यहां की मंडी में प्याज लाने के लिए काफी खर्च हो जाता है। इससे प्याज के दाम बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed