फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Now magistrates banks responsibility to make peace

अब मजिस्ट्रेटों को बैंकों में शांति बनाने की जिम्मेदारी

Thu, 24 Nov 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर Updated Thu, 24 Nov 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
Now magistrates banks responsibility to make peace
बैंक आफ बड़ौदा जीटी रोड में धक्का मुक्की करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
 पांच सौ और हजार के नोट बंद होने के बाद बैंक और डाकखाने में जुटने वाली भीड़ से हाल ही में हुए बवाल के मद्देनजर प्रशासन चौकन्ना हो गया है। भीड़ को नियंत्रित करने वालों  को संयम बरतने के लिए मजिस्ट्र्रेटों को जिम्मा सौंपा गया है। मजिस्ट्रेट अपने-अपने इलाके की बैंकों में पहुंच शांति स्थापना का काम करेंगे।
विज्ञापन



सोमवार को किशनपुर की एसबीआई ब्रांच के कैंपस में दाखिल होने की कोशिश कर रही पब्लिक पर होमगार्ड के लाठीचार्ज और बहुआ में रुपया न आने की बात पर पब्लिक के पत्थरबाजी के मामले समेत कई जगह पर न सिर्फ बवाल की स्थिति बनी, बल्कि किशनपुर प्रकरण पर एसपी व स्थानीय थानेदार निलंबित कर दिए गए। प्रतिबंधित नोट बदलने और चलन वाले नोट हासिल करने के लिए जिस प्रकार से बैंकोें में ग्राहकों का हुजूम उमड़ रहा है। उससे हर दिन और हर पल बैंकों में गहमागहमी का माहौल बनता बिगड़ता रहता है। डीएम डॉ. वेदपति मिश्र ने बैंक में पहुंचने वाली जनता के जवाब देते धैर्य पर पुलिस बल के संयम खोने के मामले में प्रशासनिक मौजूदगी का होना अनिवार्य कर दिया है।
विज्ञापन


बकायदा इसके लिए जिले भर के सब मजिस्ट्रेटों को बैंकों में निगाह रखने के साथ वहां पर शांति और सद्भाव कायम रखने की जिम्मेदारी सौपी है। डीएम ने क्षेत्राधिकार में आने वाले बैंकों में पहुंच कर पब्लिक, बैंक कर्मी और पुलिस के बीच सामंजस्य स्थापित कराने की बात कही है। डीएम का मानना है कि इस प्रयास से सामंजस्य कायम रखने में सफलता मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed