फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Now jaggery, patti, gram flour pudding will be served in MDM in fatehpur

फतेहपुरः अब एमडीएम में गुड़, पट्टी, बेसन का हलवा परोसा जाएगा

Fri, 26 Jun 2020 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2020 11:34 PM IST
विज्ञापन
Now jaggery, patti, gram flour pudding will be served in MDM in fatehpur
फतेहपुर। अब एमडीएम में बच्चों को गुड़, पट्टी और बेसन का हलवा परोसा जाएगा। जिले के करीब दो लाख 38 हजार बच्चे लाभान्वित होंगे। केंद्र सरकार ने यह योजना प्रदेश के आठ जिलों में लागू की है। इनमें फतेहपुर भी शामिल है। इसके लिए स्कूलों को अतिरिक्त बजट मिलेगा।
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने प्रदेश के आठ जिलों को आकांक्षी जिलों की सूची में शामिल किया है। इनमें सिद्धार्थनगर, फतेहपुर, बलरामपुर, श्रावस्ती, सोनभद्र, चंदौली, चित्रकूट, बहराइच हैं। इन जिलों में कुपोषित बच्चों की संख्या अधिक है। इसी के तहत प्राधिकरण ने यहां के बच्चों को और अधिक पौष्टिक आहार परोसने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

अभी सोमवार को बच्चों को एक मौसमी फल, बुधवार को प्राथमिक कक्षाओं के बच्चे को 100 मिली और उच्च प्राथमिक कक्षाओं के बच्चों को 150 मिली मीठा दूध देने की व्यवस्था लागू है। इनके साथ ही तय मेन्यू के तहत दोपहर का भोजन दिया जाता है। अब नए मेन्यू में गुड़, पट्टी, चिट्टी और बेसन का हलवा शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस योजना से जिले के 238000 बच्चे लाभान्वित होंगे। डीसी एमडीएम आशीष दीक्षित ने बताया कि प्रदेश के आठ जिलों में गुड़, पट्टी, चिट्टी, बेसन का हलवा परोसने की व्यवस्था लागू होने की जानकारी मिली है। लिखा-पढ़ी में ऐसा कोई आदेश नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed