{"_id":"66abeb0bafafb11e5d07f364","slug":"now-children-will-get-peanut-chikki-on-thursday-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-118918-2024-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: अब गुरुवार को बच्चों को मिलेगी मूंगफली की चिक्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: अब गुरुवार को बच्चों को मिलेगी मूंगफली की चिक्की
विज्ञापन
फतेहपुर। मध्यान्ह भोजन योजना के तहत बच्चों को अतिरिक्त खाद्य सामग्री दी जाएगी। नवंबर महीने से प्रत्येक गुरुवार को मूंगफली की चिक्की, गुड़, तिल, मूंगफली की गजक, रामदाना या बाजरे के लड्डू प्रार्थना सभा के बाद प्रत्येक बच्चे को देना है।
जिले में 2123 परिषदीय विद्यालयों में करीब ढाई लाख बच्चे पढ़ रहे हैं। अभी तक इन बच्चों को तय मेन्यू के आधार स्कूल कार्य दिवस पर एमडीएम परोसा जाता है। इसके अलावा प्रत्येक सोमवार के बच्चे को चार रुपये कीमत का एक फल और प्रत्येक बुधवार को मीठा गरम दूध दिया जाता है।
फल और दूध के बाद महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा ने अब प्रत्येक गुरुवार को प्रत्येक बच्चे को मूंगफली गुड़ की चिक्की, गुड़, तिल, मूंगफली के गजक, रामदाना या बाजरे के लड्डू के अलावा भुने चने बच्चों को खिलाने का निर्देश दिया है। यह व्यवस्था नवंबर महीने से लागू होगी। इसके लिए स्कूल को प्रति बच्चा पांच रुपये की दर से बजट मिलेगा। बीएसए भारती त्रिपाठी ने बताया कि मोटे अनाज से बनी खाद्य सामग्री बच्चों को परोसने का आदेश मिला है, लेकिन अभी तक इस मद में कोई बजट नहीं मिला है।