फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Now Aakari's Deepak will report in Lok Sabha

Fatehpur News: लोकसभा में अब रिपोर्टिंग करेंगे एकारी के दीपक

Sat, 14 Jun 2025 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Sat, 14 Jun 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Now Aakari's Deepak will report in Lok Sabha
हसवा। एकारी गांव के दीपक साहू ने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। देशभर से हुए चयन में दीपक साहू का नाम लोकसभा में संसदीय रिपोर्टर पद पर हुआ है। इस पद के लिए 16 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। इनमें दीपक भी हैं। उनके चयन की सूचना मिलते ही परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई और गांव में बधाइयों का तांता लगा है।
विज्ञापन

पिता हरीनारायण साहू ने बताया कि दीपक की यह तीसरी नौकरी है। इससे पहले दीपक चेन्नई में इनकम टैक्स विभाग में रहे। इसके बाद रेलवे में चयन हुआ। लखनऊ में दो साल रेलवे की सेवा की। तीसरी सेवा अब वह लोकसभा दिल्ली में बतौर संसदीय रिपोर्टर के पद पर करेंगे। उन्होंने कठिन परिश्रम तथा लगन से यह मुकाम हासिल किया है। दीपक की सफलता से युवाओं को प्रेरणा मिली है कि लगन और मेहनत से कोई भी ऊंचाई हासिल की जा सकती है।
विज्ञापन

दीपक ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और साथियों को दिया है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ उनकी नहीं, पूरे गांव की उपलब्धि है। लोकसभा में काम करने का अवसर मिलना गर्व की बात है। गांव में चाचा कमल साहू, अवधेश साहू, कालीचरण साहू, संजय साहू आदि ने खुशी व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed