फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   notice to seven gram sachiv in fatehpur

सात पंचायत सचिवों को नोटिस, स्पष्टीकरण तलब

Sat, 22 Aug 2020 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
notice to seven gram sachiv in fatehpur
विजयीपुर में स्वच्छ भारत मिशन के तहत बनने वाले शौचालयों की जियो टैग न होने से नाराज बीडीओ ने सात सचिवों को डिफाल्टर नोटिस थमा दी। उनसे दो दिन में जवाब मांगा गया है। बीडीओ द्वारा यह आशंका जताई गई है कि सचिवों की ओर से सरकारी धन का गबन कर लिया गया है। उन्होंने जवाब नहीं देने पर धनराशि की वसूली करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

विजयीपुर खंड विकास अधिकारी गोपीनाथ पाठक ने बताया कि ग्राम पंचायत अधिकारी शिवनंदन सिंह के पास 10 ग्राम पंचायत हैं। जिसमें एनओएलबी ग्राम निधि 6 के तहत 3655 शौचालय दिए गए थे। इसमें 2717 शौचालयों का ही अभी तक जियो टैग हुआ है। 938 शौचालयों का जियो टैग नहीं हुआ है। इसी प्रकार ग्राम पंचायत अधिकारी विकास कुमार की आठ ग्राम पंचायतों में 2657 शौचालय के सापेक्ष 1587 शौचालय का ही जियो टैग हुआ है।
विज्ञापन

1070 शेष हैं। ग्राम पंचायत अधिकारी सुमित सिंह की ग्राम पंचायत उमरा में 70 शौचालय में से एक भी शौचालय का अभी तक जियो टैग नहीं हुआ है। यही हाल ग्राम पंचायत अधिकारी हेमंत सिंह की 6 ग्राम पंचायतों का है। जिसमें 3094 शौचालय के सापेक्ष अभी तक 1832 शौचालय का ही जियो टैग हुआ है। 1262 शौचालय शेष है। इसी प्रकार मनीष कुमार सोनकर की 9 ग्राम पंचायतों में 4445 शौचालयों के सापेक्ष 3146 शौचालय का जियो टैग हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

1299 का जियो टैग होना बाकी है। यही हाल हीरालाल ग्राम पंचायत अधिकारी के 6 गांव का है। जहां 2507 शौचालयों के सापेक्ष 2086 शौचालयों का जियो टैग हुआ है। 421 अभी शेष है। सबसे खराब स्थिति ग्राम पंचायत अधिकारी राजकुमार सिंह का है। जिनकी 9 ग्राम पंचायतों में 4946 शौचालय के सापेक्ष अभी तक 2556 शौचालयों का ही जियो टैग हुआ है। 2396 शौचालयों का जियो टैग होना बाकी है।

खंड विकास अधिकारी गोपीनाथ पाठक ने बताया कि सभी सचिव को कई बार पहले भी लिखित कारण बताओ नोटिस जारी की गई थी, लेकिन जियो टैग पूरा नहीं हो सका। जिससे यह प्रतीत होता है कि सचिवों ने शौचालय की धनराशि का गबन कर लिया है। दो दिन में जवाब न देने पर वसूली की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed