फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Notice of eight schools blacklist

आठ स्कूलों को काली सूची में डालने का नोटिस

Tue, 18 Oct 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर Updated Tue, 18 Oct 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
Notice of eight schools blacklist
स्कूल - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो

बोर्ड परीक्षा पंजीयन सूची जमा करने में लापरवाही बरतने वाले आठ माध्यमिक स्कूलों को काली सूची में डालने के लिए नोटिस जारी की गई है। तीन दिन के अंदर संतोषजनक जवाब न मिलने पर इनको काली सूची में शामिल करने की संस्तुति बोर्ड को भेज दी जाएगी।

विज्ञापन


डीआईओएस नंदलाल यादव ने बताया कि सरदार पटेल इंटर कालेज साल्हेपुर, आदर्श उच्चतर माध्यमिक स्कूल सीतापुर, मगनानंद उच्चतर माध्यमिक हथगाम, डॉ. भीमराव अंबेडकर उच्चतर माध्यमिक औरेई, दिग्विजय सिंह बालिका इंटर कालेज गेरिया, श्रीपाल दीक्षित इंटर कालेज ढकौली, आरपी सचान उच्चतर माध्यमिक इंद्रो गाजीपुर के अलावा देवेंद्राश्रम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मटिहा ने अभी तक बोर्ड परीक्षा के ऑन लाइन पंजीयन का रिकार्ड जमा नहीं किया है।
विज्ञापन


सोमवार को बोर्ड ने वाहक भेजकर डीआईओएस दफ्तर में जमा अन्य स्कूलों का रिकार्ड मंगा लिया है। जिले में कुल 358 विद्यालयों में 350 की ऑन लाइन पंजीयन सूची बोर्ड पहुंच गई है। अवशेष आठ स्कूलों का अगर रिकार्ड नहीं जमा हुआ, तो यहां के कक्षा 10 और 12 के बच्चे बोर्ड परीक्षा से बाहर हो सकते हैं। डीआईओएस नंदलाल यादव ने बताया कि आठ माध्यमिक स्कूलों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन दिन के भीतर संतोषजनक जवाब न मिलने पर सभी स्कूलों को काली सूची में शामिल करने के लिए बोर्ड को संस्तुति भेज दी जाएगी। फतेहपुर। डीआईओएस नंदलाल यादव ने बताया कि कक्षा नौ और 11 के छात्र-छात्राओं की ऑन लाइन पंजीयन सूची जमा करने की अंतिम तिथि 20 अक्तूबर है। सभी स्कूलों के प्रधानाचार्य हर हालत में तय तिथि तक सूची अवश्य जमा कर दें। इसके साथ ही क्रीड़ा एव स्काउट शुल्क विभाग के जिले के बैंक खाते में जमा कर, जमा रसीद साथ लेकर आएं। बिना रसीद के पंजीयन सूची जमा नहीं होगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed