{"_id":"58bc60214f1c1b056de7ecc3","slug":"not-soaring-prices-of-potato-farmers","type":"story","status":"publish","title_hn":"आलू का भाव न उछलने से किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आलू का भाव न उछलने से किसान परेशान
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
Updated Mon, 06 Mar 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
बोरी में आलू भरता किसान
- फोटो : Amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आलू उत्पादक किसान होली पर्व पर भी भाव न उछलने से खासे परेशान हैं। उन्हें औने-पौने दाम में आलू बेचना पड़ रहा है।
आलू की बंपर पैदावार होने और निर्यात न होने से आलू किसानों को मनमाफिक दाम नहीं मिल पा रहा है। वर्तमान में नवीन मंडी में आलू के भाव करीब दो से ढाई सौ रुपये हैं जबकि बाजार में फुटकर भाव करीब चार सौ रुपये प्रति क्विंटल है। किसान चंद्रिका मौर्या, भोला सिंह, महेद्र सिंह ने बताया कि पिछले साल की अपेक्षा इस वर्ष आलू के भाव नहीं बढ़े।
इन किसानाें ने बताया कि लागत अधिक लगी है। पैदावार भी अधिक हुई है। इसके बाद भी कीमत नहीं निकल सकी। क्षेत्र के आलमपुर गेरिया, अलादासपुर, किशनपुर चिरई, छनैनी, कुभीपुर, अजनई सहित करीब एक दर्जन गांवों में आलू की अच्छी पैदावार होती है। यहां के किसान भाव में कमी से आलू अभी घरों में भरे हुए हैं। किसानों को अब आलू खराब होने का डर सता रहा है।