फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Non-bailable warrant issued against branch manager

Fatehpur News: शाखा प्रबंधक के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी

Sun, 13 Jul 2025 12:53 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jul 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Non-bailable warrant issued against branch manager
जाफरगंज। यूपी ग्रामीण बैंक की शाखा गहरुखेड़ा से तीन करोड़ के घोटाले में फरार निलंबित शाखा प्रबंधक की गिरफ्तारी के लिए कोर्ट ने गैरजमानती वारंट जारी किया है। आरोपी के हाजिर नहीं होने पर कोर्ट कुर्की की नोटिस जारी करेगी। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपी के घर पर वारंट की प्रति चस्पा कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गहरुखेड़ा की बैंक शाखा प्रबंधक पवन सचान निवासी चतुरीपुर थाना सजेती घाटमपुर कानपुर नगर ने अपने पद का दुरुपयोग कर तीन करोड़ का घोटाला किया है। उसने अपनी मां पद्मावती,पिता रघुवीर और अपने नाम पर दो करोड़ से अधिक रुपये फर्जी ढंग से लोन कराया है। घोटाले के बाद से शाखा प्रबंधक फरार है। मामला तीन जून को आडिट में खुलासा हुआ। बैंक प्रबंधन की ओर से क्षेत्रीय प्रबंधक प्रमोद कुमार इक्का ने 11 जून को मामला दर्ज कराया था। विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की अदालत ने गैर जमानती वारंट जारी किया है। वारंट का तामीला लेकर पुलिस टीम ने आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने उसके पैतृक घर और अन्य ठिकानों पर वारंट की प्रति चस्पा की है। विवेचक रमेश यादव ने बताया कि आरोपी पुलिस से बचने के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट के चक्कर काट रहा। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed