फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Nominations made ??by two people including a BSP

बसपा प्रत्याशी समेत दो लोगों ने कराया नामांकन

Sat, 13 Feb 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, फतेहपुर Updated Sat, 13 Feb 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
Nominations made ??by two people including a BSP

कानपुर-फतेहपुर स्थानीय प्राधिकारी विधान परिषद सदस्य

विज्ञापन
पद के चुनाव की नामांकन प्रक्रिया के पांचवें दिन दो नामांकन पत्र दाखिल हुए। बसपा प्रत्याशी एवं वर्तमान एमएलसी अशोक कटियार ने बसपाइयों के हुजूम के साथ पहुंचकर पर्चा भरा। दूसरा नामांकन सपा से निलंबित चल रहे पूर्व जिलाध्यक्ष रामशरण सिंह यादव ने किया।

बता दें कि एमएलसी चुनाव के लिए 15 फरवरी तक नामांकन होना है। बसपाइयों के हुजूम के साथ पार्टी प्रत्याशी एवं निवर्तमान एमएलसी अशोक कटियार कलेक्ट्रेट पहुंचे।

उन्होंने एडीएम आलोक सिंह के समक्ष एक सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया। बसपा प्रत्याशी के प्रस्तावक आनंद कुमार, रामबाबू, इशाद, राजेंद्र प्रसाद, राम मंगल, योगेंद्र सिंह, महावीर, संजय पटेल, अरविंद व बाबूराम बने।

बसपा के नामांकन जुलूस में जोनल कोआर्डिनेटर अशोक सिद्धार्थ व अखिलेश अंबेडकर, जिलाध्यक्ष सुनील कुमार गौतम, समीर त्रिवेदी, मनीष तिवारी उर्फ रिंकू, प्रदीप गर्ग, शिवाकांत तिवारी, शब्बीर खान, वीर प्रकाश लोधी मौजूद रहे।

बसपा प्रत्याशी से पहले सपा से छह साल के लिए निलंबित किए गए पूर्व जिलाध्यक्ष रामशरण यादव ने पर्चा दाखिल किया। उन्होंने एक सेट में पर्चा भरा। जिनकी उम्मीदवारी का प्रस्ताव जिला पंचायत सदस्य मेडिय़ा देवी, कुसुमा देवी, अवधेश, शिवदास, अंजू देवी, तसव्वुर, धर्मेश सिंह, टिरुवा, राजेश कुमार व राकेश कुमार ने किया।

निलंबित सपाई के नामांकन में सपा से निलंबित पूर्व जिलाध्यक्ष समरजीत सिंह, ओमी यादव, सपा से निलंबित ओम प्रकाश गिहार व सपा से निलंबित धीरेंद्र प्रताप सिंह मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed